scriptआज श्राध्द अमावस्या पर करें पितरों का तर्पण, मिलेगा पूर्वजों का आशीर्वाद: आज का पंचांग | aaj ka choghadiya, drik panchang 2019, aaj ka panchang hindi | Patrika News

आज श्राध्द अमावस्या पर करें पितरों का तर्पण, मिलेगा पूर्वजों का आशीर्वाद: आज का पंचांग

locationजबलपुरPublished: Dec 25, 2019 10:40:57 am

Submitted by:

Lalit kostha

आज श्राध्द अमावस्या पर करें पितरों का तर्पण, मिलेगा पूर्वजों का आशीर्वाद: आज का पंचांग
 

Sarv Pitra Amavasya, Shraddha for ancestors today

Ujjain News: पितृ पक्ष की चतुर्दशी पर सिद्धवट धाम और गयाकोठा में उमड़ा आस्था का सैलाब

जबलपुर। शुभ विक्रम संवत् : 2076, संवत्सर का नाम : परिधावी, शाके संवत् : 1941, हिजरी संवत् : 1441, मु.मास: रवि उस्मानी 27, अयन : दक्षिणायन, ऋतु : हेमंत, मास : पौष, पक्ष : कृष्ण
तिथि – दोपहर 11.14 तक रिक्ता तिथि चतुर्दशी उपरांत पितर तिथि अमावस्या रहेगी। रिक्ता तिथि में असद कार्य, औषधि सेवन, औषधि निर्माण, शस्त्र साधना, राजनीतिक कार्य, कूटनीतिक कार्य, मित्र मिलन जैसे कार्य संपादित किए जा सकते हैं। वहीं पितर तिथि में पितर तर्पण, मंत्र साधना जैसे कार्य अत्यंत शुभ तथा पुण्यकारी माने जाते हंै।
योग- रात्रि 12.17 तक गंड़ उपरांत वृद्धि योग रहेगा। शुभ कार्य हेतु वृद्धि योग शुभ तथा मंगलकारी है।
विशिष्ट योगर्- आज के दिन श्राद्ध अमावस्या के साथ क्रय विक्रय एवं सभी दैनिक कार्य हेतु दिवस शुभ रहेगा।
करण- सूर्योदय काल से शकुन उपरंात नाग तदनंंतर चतुष्पाद करण का प्रवेश होगा। करण योग शुभ है।
नक्षत्र- मूलसंज्ञक नक्षत्र ज्येष्ठा शाम 4.52 तक उपरांत मूल नक्षत्र रहेगा। ज्येष्ठा नक्षत्र में जन्मे जातक की मूल शांति अवश्य करवानी चाहिए। जन्म के सत्ताइसवें दिन नक्षत्र पुनरावृत्ति के दिन मूल शांति करवाना जातक के जीवन में अनिष्ट निवारण तथा जीवन में शुभता के सचार हेतु अत्यंत उत्तम उपाय माना जाता है। बाल्यावस्था में इसका विशेष प्रभाव रहता है।

 

panchang01.png

शुभ मुहूर्त- आज पितर श्राद्ध अमावस्या केे कारण मंत्र तंत्र साधना, पितर तर्पण जैसे कार्य अत्यंत शुभ तथा मंगलकारी रहेंगे। जन हितैषी कार्य हेतु भी यह उत्तम दिवस रहेगा।
श्रेष्ठ चौघडि़ए – आज प्रात: 6.00 से 9.00 लाभ अमृत दोपहर 4.30 से 6.00 लाभ तथा रात्रि 7.30 से 10.30 बजे तक शुभ, अमृत की चौघडिय़ा शुभ तथा मंगलकारी रहेगी।
व्रतोत्सव- आज श्राध्द अमावस्या, क्रिसमस डे का व्रत व्रतोत्सव पर्व रहेगा। महामना श्री मदन मोहन मालवीय की जन्म जयंती दिवस रहेगा।
चन्द्रमा : शाम 4.52 तक वृश्चिक राशि में उपरांत गुरु प्रधान धनु राशि में संचरण करेगा।
ग्रह राशि नक्षत्र परिवर्तन: सूर्य के धनु राशि में गुरु धनु राशि में तथा शनि धनु राशि के साथ सभी ग्रह यथा राशि पर स्थित हैं, सूर्य का मूल नक्षत्र में संचरण रहेगा।
दिशाशूल: आज का दिशाशूल उत्तर दिशा में रहता है, इस दिशा की व्यापारिक यात्रा को यथा संभव टालना हितकर है। चन्द्रमा का वास पश्चिम दिशा में है, सन्मुख एवं पश्चिम चन्द्रमा शुभ माना जाता है।
राहुकाल: दोपहर 12.00.00 बजे से 1.30.00 बजे तक। (शुभ कार्य के लिए वर्जित)
आज जन्म लेने वाले बच्चे – आज जन्मे बालकों का नामाक्षर नो,या,यू,ने अक्षर से आरंभ कर सकते हैं। ज्येष्ठा नक्षत्र में जन्मे बालकों की राशि वृश्चिक होगी। राशि स्वामी मंगल तथा जन्म रजतपाद पाया में रहेगा। शाम 4.52 के उपरंात जन्मे बालकों का जन्म नक्षत्र मृल तथा राशि धनु एवं राशि स्वामी गुरु रहेंगे। इस राशि के जातक प्राय: निर्भीक, निडर, साहसी, बुद्धिमान, तथा अनुशासन प्रिय प्रवृत्ति के होते हैं, शिक्षा सेवा में सफल रहते हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो