scriptनौतपा से पहले गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड, प्रदेश का पारा सबसे ऊपर | aaj ka mausam kaisa rahega, weather news | Patrika News

नौतपा से पहले गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड, प्रदेश का पारा सबसे ऊपर

locationजबलपुरPublished: May 17, 2018 12:21:51 pm

Submitted by:

Lalit kostha

नौतपा से पहले गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड, प्रदेश का पारा सबसे ऊपर
 

Bhopal Weather

aaj ka mausam kaisa rahega, weather news

जबलपुर। भले ही 25मई से नौतपा लगने वाले हों, लेकिन गर्मी अभी से रिकॉर्ड तोडऩे पर आमादा है। रोज पारा नए रिकार्ड बना रहा है। मौसम विभाग की भविष्यवाणी भी झूठी साबित हो रही है। बादलों और हवाओं के चलते मौसम कब किस तरह का हो जाए, कोई नहीं बता सकता। पिछले चार दिनों से तापमान 45 डिग्री तक पहुंच रहा है, जबकि शहर में बादलों ने डेरा डाल रखा है। उसम से लोग हलाकान हो रहे हैं। गुरुवार सुबह से ही जबलपुर में बादलों का डेरा है। इसके बावजूद तापमान में कोई कमी नहीं है। शाम तक बूंदाबांदी के आसार हैं।

about-

धूल भरी आंधी के साथ बौछार पडऩे का अनुमान
बादल हटे तो सूरज ने दिखाए तेवर, बढ़ी गर्मी
42.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया अधिकतम तापमान
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से शहर में बुधवार सुबह बादल छा गए। कुछ समय गर्मी से राहत के बाद दोपहर 12 बजे बादल साफ हुए तो सूरज ने तेवर दिखाए। तेज धूप से लोग बेहाल हुए। तेज धूप के चलते दोपहर में शहर के चौक-चौराहों पर भीड़ कम हो गई। मौसम विज्ञानियों के अनुसार दक्षिणी राजस्थान से पश्चिमी मप्र के ऊपर हवा का चक्रवात और मप्र से होते हुए उप्र से विदर्भ तक बनी द्रोणिका के कारण अचानक बादल आ गए।

धरती की नमी ऊपर जाने से धूल भरी आंधी और गरज चमक के साथ बौछार पडऩे का अनुमान है। पश्चिमी हवा की औसत रफ्तार चार किमी प्रति घंटा रही। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 42.1 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह की आर्द्रता 29 और शाम की आद्र्रता 15 प्रतिशत रही। नमी कम होने से उमस से राहत मिली। मौसम विभाग के वैज्ञानिक सहायक देवेन्द्र तिवारी ने बताया कि सम्भाग के जिलों में गुरुवार से बादल साफ होना शुरू होगा। मौसम शुष्क होने पर तापमान में वृद्धि होने का अनुमान है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो