इस मुहुर्त में शुरु होनेवाले काम होंगे सफल, यह अंक है बेहद शुभ
सफल होंगे काम

जबलपुर। कोई भी महत्वपूर्ण कार्य आज सायं 7.30 से 9.00 बजे के बीच शुरु करें। यह समय श्रेष्ठ तथा शुभ फलकारी है। आज तीन का अंक शुभ होगा। राहुकाल दोपहर 03.00.00 से 4.30.00 तक रहेगा। हो सके तो इस दौरान कोई शुभ कार्य न करें।
शुभ विक्रम संवत् : 2075
संवत्सर का नाम : विरोधकृत्
शाके संवत् : 1940
हिजरी संवत् : 1439,
मु.मास: जिल्काद-10
अयन : दक्षिणायन
ऋतु : वर्षा
मास : आषाढ़
पक्ष : शुक्ल
तिथि -रात्रि 07.05 तक भद्रा तिथि द्वादशी उपरांत त्रयोदशी तिथि रहेगी। भद्रा तिथि का मांगलिक कार्यों के प्रति निषेध है। परंतु देवदर्शन, देवपूजन एवं जनहितैषी कार्यों हेतु इस तिथि का उपयोग किया जा सकता है। शुभ कार्यों हेतु जया तिथि अथा पूर्णा तिथि को उपयोग में लेना मंगलकारी माना जाता है।
योग-प्रात: 10.48 तक ब्रह्म उपरांत ऐन्द्र योग रहेगा। दोनों योग नैसर्गिक हैं। जो सामान्य फलकारी हैं।
विशिष्ट योग-ब्रह्म योग के साथ मुदगर उप योग तथा जयद योग रात्रि 7.05 तक अत्यंत शुभ तथा सुखद रहेगा।
करण-सूयोदय के साथ बव उपरांत बालव तदनंतर कौलव करण प्रवेश होगा। दोनों का योग सामान्य रहेगा।
नक्षत्र-शाम 05.18 तक ज्येष्ठा उपरांत मूल नक्षत्र रहेगा। मूल नक्षत्र में भूमि-भवन, कृषि, अनाज क्र-विक्रय, शल्य चिकित्सा जैसे कार्य संपादित किये जा सकते हैं। इस नक्षत्र का उपयोग स्वतंत्र व्यवसाय अथवा कानूनी सलाह-मशविरा हेतु किया जा सकता है।
शुभ मुहूर्त -आज के दिन कर्ज का निपटारा, शल्य चिकित्सा, कानूनी सलाह एवं कूटनीतिक वार्ता हेतु दिन शुभ तथा सुखद रहेगा। उपर्युक्त कार्य हेतु दिवस मंगलकारी रहेगा।
श्रेष्ठ चौघडि़ए -आज सूर्योदय प्रात: 9.00 से 1.30 चर लाभ अमृत एवं दोपहर 3.00 से 4.30 शुभ तथा सायं 7.30 से 9.00 लाभ की चौघडिय़ा श्रेष्ठ तथा शुभ फलकारी हैं।
व्रतोत्सव-आज के दिन वामन पूजन, वासुदेव द्वादशी, चार्तुमास संयमारंभ, शाकत्याग का व्रतोत्सव रहेगाष
चन्द्रमा: शाम 5.18 तक वृश्चिक राशि में उपरांत धनु राशि में संचरण करेगा।
ग्रह राशि नक्षत्र परिवर्तन: आज सूर्य कर्क राशि में गुरु के तुला राशि के साथ ही पुष्य नक्षत्र का द्वितीय चरण प्रारंभ होगा।
दिशाशूल: आज उत्तर दिशा में दिशाशूल रहेगा। व्यापारिक यात्रा हेतु यथा संभव इस दिशा का त्याग
करना श्रेष्ठकर है।
राहुकाल: दोपहर 03.00.00 से 4.30.00 तक (शुभ कार्य के लिए वर्जित)
आज जन्म लेने वाले बच्चे -आज जन्म लेने वाले बच्चों का नामाक्षर या, यू, य अक्षर से आरंभ कर सकते हैं। बच्चों की राशि वृश्चिक होगी तथा राशि स्वामी मंगल होंगे। बच्चे निर्भीक, निडर एवं साहसी प्रवृत्ति के होंगे। बच्चे स्वतंत्र विचार वाले शिक्षा-दीक्षा में निपुण प्रतियोगी परीक्षा के लिए क्षमतावान, खेल-कूद के प्रेमी तथा स्वतंत्र व्यवसाय के प्रति रुचि रखने वाले होंगे।
अब पाइए अपने शहर ( Jabalpur News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज