scriptआज का पंचांग- इन कामों की शुरुआत करने से बिल्कुल न चूकें, यह है आज का शुभ अंक | aaj ka panchang, aaj ka lucky number, subh ank | Patrika News

आज का पंचांग- इन कामों की शुरुआत करने से बिल्कुल न चूकें, यह है आज का शुभ अंक

locationजबलपुरPublished: Sep 03, 2018 08:12:38 am

Submitted by:

deepak deewan

कामों की शुरुआत

lucky number

lucky number

जबलपुर. ज्योतिषाचार्य पंडित जनार्दन शुक्ला के अनुसार आज के दिन नामकरण ,विपणि व्यापार, अन्नप्राशन, क्रय-विक्रय, नववस्त्रधारण , व्यापार वाणिज्य हेतु अत्यंत शुभ तथा उत्तम मुहूर्त रहेगा। आज आठ का अंक बेहद शुभ साबित होगा।


आज का पंचांग
शुभ विक्रम संवत् : 2075
संवत्सर का नाम : विरोधकृत्
शाके संवत् : 1940
हिजरी संवत् : 1439,
मु.मास: जिल्हेज-22
अयन : दक्षिणायण
ऋतु : वर्षा
मास : श्रावण
पक्ष : शुक्ल
तिथि – दोपहर 3.29 तक जया तिथि अष्टमी उपरंात नवमी तिथि रहेगी। आज के दिन भगवान श्री कृष्ण जी का जन्मोत्सव रहेगा। जया तिथि के साथ श्री कृष्ण जन्माष्टमी का सुंदर एवं सुखद संयोग है। आज के दिन नवस्त्रधारण, नवीन ब्यापार बाणिज्य तथा धर्म आध्यात्म सेवा से जुड़े कार्य हेत़ु तिथि उपयुक्त है।
योग-दोपहर 12. 52 तक हर्षण उपरंात बज्र योग रहेगा। दोनो ही समान्य योग है।
विशिष्ट योग-श्री कृष्ण जन्माष्टमी के साथ सर्वार्थ सिध्दि योग एवं अमृत सिघ्दि योग का उत्तम संयोग अत्यंत शुभकारी रहेगा।
करण-सूर्योदय काल कौलव उपरंात तैतिल तदनंतर बणिज करण रहेगा करण गणना सामान्य है।
नक्षत्र-प्रात: 7.48 तक धु्रव ििस्थर संज्ञक नक्षत्र रोहिणी उपरंात तिर्यड़मुख मृगशिरा नक्षत्र रहेगा। रोहिणी नक्षत्र मे पशुपालन, बागबगीचा, पौधारोपण, गृहारंभ, गृहशांति जैसे कार्य शुभ तथा सुखद माने जाते है आज श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पावन संयोग है अत: आज सभी मांगलिक कार्यों का शुभारंभ शुभ है।
शुभ मुहूर्त -आज के दिन नामकरण ,विपणि व्यापार, अन्नप्राशन, क्रय-विक्रय, नववस्त्रधारण , व्यापार वाणिज्य हेतु अत्यंत शुभ तथा उत्तम मुहूर्त रहेगा।
श्रेष्ठ चौघडि़ए -आज सूर्योदय 9.00 से 10.30 बजे तक शुभ दोपहर 1.30 से 6.00 बजे तक क्रमश: चर, लाभ, अमृत रात्रि 6.00 से 7.30 बजे तक चर की चौघडिय़ा श्रेष्ठ है।
व्रतोत्सव-आज आज श्री कृष्ण जन्माष्टमी के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग तथा अमृत सिद्धि योग का उत्तम व्रतोत्सव पर्व है।
चन्द्रमा: रात्रि 4.56 तक वृष राशि मे उपरंात मिथुन राशि मे संचरण् ा करेेगा
ग्रह राशि नक्षत्र परिवर्तन: सूर्य के सिंह राशि मे गुरू तुला राशि में तथा शनि धनु राशि के साथ सभी ग्रह यथा राशि पर ििस्थत है।आज सूर्योदय से बुघ सिंह राशि मे प्रवेश करेगे।
दिशाशूल: आज का दिशाशूल पश्चिम दिशा में रहता है इस दिशा की व्यापारिक यात्रा को यथा संभव टालना हितकर है। चंद्रमा का वास दक्षिण दिशा में है सन्मुख एवं दाहिना चंद्रमा शुभ माना जाता है। राहुकाल: प्रात: 7.30.00 से 9.00.00 बजे तक। (शुभ कार्य के लिए वर्जित)
आज जन्म लेने वाले बच्चे
आज : आज जन्में बालकों का नामाक्षर ओ , वा, वी, वू अक्षर से आरंभ कर सकते है। बच्चो की राशि वृष तथा राशि स्वामी शुक्रदेव होगे। बच्चे तेजस्वी, स्विाभिमानी, बलसाली, उदारात्म विश्वासी तथा निर्भीक स्वभाव के होगे। सैन्य , चिकित्सा अथवा कानून की दिशा मे उन्नति के अवसर प्राप्त हो सकेगे। आयु के पचीसवे से तीस वर्ष के बीच भाग्योदय होने पूर्ण रहेगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो