scriptआज बन रहा ब्रह्म योग, पूरी होंगी सारी मनोकामनाएं- आज का पंचांग, शुभ मुहुर्त, चौघडि़ए | aaj ka panchang in hindi 2019 today | Patrika News

आज बन रहा ब्रह्म योग, पूरी होंगी सारी मनोकामनाएं- आज का पंचांग, शुभ मुहुर्त, चौघडि़ए

locationजबलपुरPublished: Dec 15, 2019 01:22:03 am

Submitted by:

abhishek dixit

आज बन रहा ब्रह्म योग, पूरी होंगी सारी मनोकामनाएं- आज का पंचांग, शुभ मुहुर्त, चौघडि़ए

Aaj ka panchang- 13 अक्टूबर की का पंचांग,जानिए आज की सूर्योदयकालीन लग्न व ग्रह स्थिति

Aaj ka panchang- 13 अक्टूबर की का पंचांग,जानिए आज की सूर्योदयकालीन लग्न व ग्रह स्थिति

शुभ विक्रम संवत् : 2076, संवत्सर का नाम : परिधावी, शाके संवत् : 1941, हिजरी संवत् : 1441, मु.मास: रवि उस्मानी 17, अयन : दक्षिणायन, ऋतु : हेमंत, मास : पौष, पक्ष : कृष्ण।
तिथि- प्रात: 8.30 तक जया तिथि तृतीया उपरांत रिक्ता तिथि चतुर्थी रहेगी। जया तिथि में सभी प्रकार के मांगलिक कार्य संपादित किए जा सकते हैं। तृतीया भगवती गौरी की अत्यंत प्रिय तिथि मानी जाती है। आज के दिन भगवती गौरी का पूजन करना अत्यंत कल्याणकारी माना जाता है। व्यापारिक कार्य हेतु भी यह तिथि कल्याणकारी मानी जाती है।
योग- प्रात: 9.32 तक ब्रह्म उपरांत ऐन्द्र योग रहेगा। शुभ कार्य हेतु ब्रह्म योग उत्तम रहेगा।
विशिष्ट योग- क्रय-विक्रय, शिल्प विद्या, कर्ज निपटारा, पौधरोपण, मित्र मिलन जैसे कार्य हेतु आज का दिन शुभ रहेगा।
करण- सूर्योदय काल से विष्टि उपरांत वव तदंंतर वालव करण का प्रवेश होगा। करण गणना शुभ रहेगी।
नक्षत्र- क्षिप्र लघुसंज्ञक अधोमुख नक्षत्र पुष्य रात्रि 5.38 तक उपरांत मूल संज्ञक नक्षत्र आश्लेषा रहेगा। पुष्य नक्षत्र में शिक्षा, कारीगरी, शिल्प विद्या, जल यंत्र निर्माण, मशीनरी, क्रय-विक्रय जैसे कार्य शुभ तथा मंगलकारी माने जाते हैं। आश्लेषा नक्षत्र में साहस, कृषि कार्य, पौधरोपण, अनाज भंडारण जैसे कार्य शुभ तथा मंगलकारी माने जाते हैं।

panchang01.png

शुभ मुहूर्त- आज जया उपरांत रिक्ता तिथि में सभी प्रकार के असद कार्य, अग्नि विषयक कार्य, औषधि सेवन, औषधि निर्माण, शस्त्र साधना जैसे कार्य अत्यंत शुभ माने जाते हैं।
श्रेष्ठ चौघडि़ए- आज प्रात: 9.00 से 12.00 लाभ , अमृत दोपहर 1.30 से 3.00 शुभ तथा रात्रि 6.00 बजे से 9.00 बजे तक शुभ, अमृत की चौघडिय़ा शुभ तथा मंगलकारी रहेगी।
व्रतोत्सव-आज : आज सर्वार्थ सिद्धि योग के साथ श्री संकष्ठी गणेश चतुर्थी का व्रत व्रतोत्सव पर्व रहेगा। श्री गणेश जी की आराधना कल्याणकारी रहेगी।
चंद्रमा- दिवस रात्रि पर्यत तक चंद्र प्रधान राशि कर्क राशि में संचरण करेगा।
ग्रह राशि नक्षत्र परिवर्तन: सूर्य के वृश्चिक राशि में, गुरु धनु राशि में तथा शनि धनु राशि के साथ सभी ग्रह यथा राशि पर स्थित हैं। सूर्य का ज्येष्ठा नक्षत्र में संचरण रहेगा।
दिशाशूल-आज का दिशाशूल पश्चिम दिशा में रहता है। इस दिशा की व्यापारिक यात्रा को यथासंभव टालना हितकर है। चंद्रमा का वास उत्तर दिशा मे है। सन्मुख एवं दाहिना चंद्रमा शुभ माना जाता है।
राहुकाल: शाम 4.30.00 बजे से 6.00.00 बजे तक। (शुभ कार्य के लिए वर्जित)
आज जन्म लेने वाले बच्चे- आज जन्मे बालकों का नामाक्षर हा, ही ,हे, हू अक्षर से आरंभ कर सकते हैं। पुष्य नक्षत्र में जन्मे बालकों की राशि कर्क होगी। राशि स्वामी चंद्र तथा जन्म रजतपाद पाया में रहेगा। कर्क राशि के जातक प्राय: मिलनसार, नैसर्गिक प्रेमी, स्वतंत्र विचार वाले, गीत-संगीत में रुचि रखने वाले होते हैं। इन जातकों को किसी कार्य में जल्दवाजी से बचना चाहिए। स्वतंत्र व्यवसाय में सफलता के योग बनते दिखाई देंगे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो