scriptशनिवार का राशिफल: अच्छे दिनों की वापसी के संकेत, परिजनों से संबंध होंगे मधुर | aaj ka Rashifal 22 june 2020 Horoscope today Aries to Pisces all zodia | Patrika News

शनिवार का राशिफल: अच्छे दिनों की वापसी के संकेत, परिजनों से संबंध होंगे मधुर

locationजबलपुरPublished: Jun 20, 2020 10:47:45 am

Submitted by:

Lalit kostha

शनिवार का राशिफल: अच्छे दिनों की वापसी के संकेत, परिजनों से संबंध होंगे मधुर
 

video rashifal of 14 june 2020 Sunday aaj ka video horoscope

video rashifal of 14 june 2020 Sunday aaj ka video horoscope

मेष- बेहतर उन्नति के लिए अपने व्यवहार और कार्यप्रणाली में बदलाव की जरूरत है। एक समय पर एक ही काम करें। अधिकारी वर्ग प्रभावित होगा।
वृषभ- ग्रह अनुकूल है। आज के दिन आपके कार्यों में गति आएगी। मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम-प्रसगों में सफलता मिल सकती है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा।
मिथुन- आपकी सफलता के पीछे आपके परिश्रम के साथ कई लोगों की दुआ भी है। स्वास्थ पर धन खर्च होगा। पारिवारिक आयोजन से दूरियां मिट सकती हैं। शत्रु वर्ग सक्रिय होगा।
कर्क- कानूनी अड़चनें आ सकती हैं। किसी बात से बेचैन रहेंगे। तेल व्यापारी आज ज्यादा मुनाफा कमा सकेंगे। विदेश जाने के योग हैं। नया व्यापार शुरू हो पाएगा। समय रहते जरूरी कार्य पूर्ण करें।
सिंह- जीवन बहुत छोटा है। समय रहते अपनी गलतियां सुधार करें। कई दिनों से अटके मसले आज सुलझ सकते हैं। किसी प्रभावकारी व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है।
कन्या– चिंता त्यागें, जो होगा अच्छा होगा। व्यर्थ सोचना बंद करें। आपके वाक चातुर्य से कार्य बन जाएंगे। आपके शत्रु नुकसान पहुंचा सकते हैं, सतर्क रहें।

Horoscope Today, 19 June 2020 Ka Rashifal
IMAGE CREDIT: patrika

तुला- पड़ोसियों से आज विवाद हो सकता है। स्वास्थ में सुधार के लिए डॉक्टर बदलना पड़ सकता है। उपहार मिल सकते हैं। लोगों से संपर्क बढ़ेगा। वाहन सुख संभव।
वृश्चिक- समय की अस्थिरता से परेशान रहेंगे। परिवार में आई समस्या का निदान होगा। रंगमंच से जुड़े जातकों के मान में वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर खुशनुमा माहौल रहेगा। धन प्राप्ति के योग हैं।
धनु- अनजान पर भरोसा न करें। आज भी कार्य पूरे नहीं हो पाएंगे। खानपान पर नियंत्रण रखें। अकस्मात आए खर्च से बजट प्रभावित होगा। किसी से अकारण विवाद हो सकता है।
मकर- व्यापारिक उन्नति के अवसर हैं। कार्यों में आ रही परेशानी से सहज ही निकल जाएंगे। बर्तन व्यापारियों के लिए समय उपयुक्त है। परोपकारी बनें।
कुम्भ- धैर्य रखें, जल्दबाजी में नुकसान हो सकता है। कानूनी कार्यों में उलझ सकते हैं। मामूली बात पर विवाद संभव है। भाई बहनों के साथ समय व्यतीत होगा।
मीन- कार्यस्थल पर आ रही समस्या के निदान के लिए कार्यस्थल पर वास्तु अनुरूप परिवर्तन करें, तुरंत लाभ होगा। पारमार्थिक कार्यों में शामिल होंगे। दिन अनुकूल है। कार्य बनते जाएंगे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो