मंगलदेव की प्रसन्नता के बिना प्यार नहीं हो सकता सफल, ऐसे करें इनकी आराधना
प्यार नहीं हो सकता सफल

जबलपुर। नवग्रहों में मंगलदेव को सेनापति माना गया है। साहस, पराक्रम के साथ ही ये प्यार के कारक भी माने जाते हैं। मंगलदेव के कारण ही लडक़े-लड़कियों में एक-दूसरे के प्रति प्यार पनपता है। मंगलवार को इनकी आराधना करना चाहिए। इसके लिए सर्वश्रेष्ठ उपाय है हनुमानजी की पूजा करना। हनुमानचालीसा पाठ से मंगलदेव प्रसन्न होते हैं। मंगल के तांत्रिक मंत्र - ऊं क्रां क्रीं क्रौं स: भौमाय नम: - का भी जाप किया जाता है। शुक्ल पक्ष के किसी भी मंगलवार से इस मंत्र का जाप शुरु करें और 40 दिनों में 10 हजार जाप पूर्ण करें। कुछ ही दिनों में आपका मनचाहा परिणाम सामने आने लगेगा। बाद में रोज इस मंत्र का एक माला- 108- जाप करें।
आज का राशिफल
मेष-कई दिनों से अटके काम आज पूरे हो सकते हैं। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। भाग्योन्नति के अवसर मिलेंगे। निवेश शुभ रहेगा। विरोध होगा, जोखिम न लें।
वृषभ-किसी के प्रति आकर्षित हो रहे हैं। अपना हुनर दिखाने का अवसर मिलेगा। सुख-सुविधा पर व्यय वृद्धि होगी। जीवनसाथी से विवाद के कारण क्लेश होगा।
मिथुन-अपने व्यवहार और कार्यशैली से सभी का दिल जीत लेंगे। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता होगी। भय व कष्ट का माहौल बनेगा। बकाया वसूली होगी।
कर्क-अपने निजी जीवन में दूसरों को दखल न दें। मस्तिष्क पीड़ा हो सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। विदेश जाने के योग हैं।
सिंह-अपने कार्य को दूसरों पर न थोपे। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। क्रोध न करें। संयम रखें। वाणी पर संयम रखें। राजकीय सहयोग मिल सकता है।
कन्या-व्यवसाय में उन्नति पाने के लिए प्रत्येक मंगलवार को हनुमानजी को सरसों के तेल का दीपक लगाएं। चमत्कारिक परिणाम मिलेंगे। अज्ञात भय सताएगा।
तुला-दिन की शुरुआत में आलस हावी रहेगा। धन प्राप्ति के नए स्रोत मिल सकते हैं। निवेश शुभ रहेगा। अचानक विपत्ति का सामना करना पड़ सकता है।
वृश्चिक-न चाहते हुए भी दूसरों के हित में कार्य करना होगा। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। अस्वस्थता रह सकती है।
धनु-घर के प्रत्येक सदस्य को समभाव से देखें। अपनी आदत को सुधारें। बौद्धिक कार्य सफल होंगे। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा।
मकर-झूठ बोलने की आदत से बाज आएं। अपनी गलती को स्वीकार करें। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। आर्थिक मामले हल करने में प्रयास अधिक करना पड़ेंगे।
कुम्भ-आपकी कार्यकुशलता से लोग प्रभावित होंगे। सही मार्गदर्शन मिलने से आपकी उन्नति होगी। वाहन सुख मिल सकता है।
मीन-परिवार से शुभ समाचार मिलेंगे। कार्य सफलता से आत्मसम्मान बढ़ेगा। कारोबार में मेहनत अधिक होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। संतान की चिंता रहेगी।
अब पाइए अपने शहर ( Jabalpur News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज