scriptआज का राशिफल – प्रेमिका के दिल में प्यार जगा और बढ़ा देगी छोटी सी ये पूजा | aaj ka rashifal, 4 september 2018 ka rashifal, today horoscope | Patrika News

आज का राशिफल – प्रेमिका के दिल में प्यार जगा और बढ़ा देगी छोटी सी ये पूजा

locationजबलपुरPublished: Sep 04, 2018 07:50:03 am

Submitted by:

deepak deewan

छोटी सी ये पूजा प्रेमिका के दिल में प्यार जगा और बढ़ा देगी

horoscope

rashifal

जबलपुर। नवग्रहों में मंगलदेव साहस, शौर्य-पराक्रम के साथ ही प्रेम के भी कारक हैं। उनकी कृपा के बिना प्रेम सफल नहीं हो सकता। मंगलदेव हनुमानजी की पूजा से प्रसन्न होते हैं। प्रेमिका के दिल में प्यार जगाने या बढ़ाने के लिए शुक्ल पक्ष के किसी भी मंगलवार से एक प्रयोग शुरु करें। किसी हनुमान मंदिर में जाकर हनुमानचालीसा के सात पाठ करें। फिर घर या मंदिर में पूरे 40 दिनों तक रोज नियमित रूप से हनुमानचालीसा के सात पाठ करें। यह प्रयोग पूरा होते ही आपके मन की मुराद पूरी होती नजर आने लगेगी. आप स्वयं परिवर्तन महसूस करेंगे।
आज का राशिफल

मेष- आज खान-पान पर नियंत्रण जरूरी है। व्यर्थ के दिखाओं से दूर रहें। मानसिक शांति की तलाश में रहेंगे। संतान के विवाह में विलंब से चिंता होगी। न्यायालयीन कार्य आज पूरे होंगे। व्यवसाय में कोशिशों के बावजूद मंदी रहेगी।
वृषभ- काम की अधिकता रहेगी। नौकरी में मनचाहा स्थानांतरण व पदोन्नति के भी योग बन रहे हैं। आर्थिक निवेश सोच-समझकर कार्य करें। पारिवारिक कार्यों में आपकी पूछ परख बढ़ेगी।
मिथुन- आज आपको पत्नी से सहयोग व समर्थन मिलेगा। व्यवसाय में उन्नति संभव है। कारोबार में कुछ नवीन योजनाएं बनेंगी। आपके द्वारा लिए गए निर्णय गलत साबित होंगे।
कर्क- सामाजिक आयोजनों में आपकी प्रशंसा होगी। व्यापार, व्यवसाय में लाभदायक सौदे आत्मबल बढ़ाएंगे। आज साहस, पराक्रम बढ़ेगा। धर्म ग्रंथों के पठन-पाठन में अभिरुचि बढ़ेगी।
सिंह- आप बहुत जल्दी दूसरों के विश्वास में आ जाते हैं, सतर्क रहें। विपरीत परिस्थितियों का दृढ़ता से सामना कर सकेंगे। व्यापार में परेशानियों का अंत होगा। प्रेम-प्रसंग के योग हैं। उधार लिया पैसे कैसे चुकाएंगे, इसी सोच से परेशान है।
कन्या- आपकी दिनचर्या में आए बदलाव से निजी कार्य प्रभावित होंगे। परिवार में मांगलिक अवसर आएंगे। व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं। नौकरों पर नजर रखें।
तुला- आज रुका धन मिलने से धन संग्रह बढ़ेगा। आत्मविश्वास के बलबुते पर आगे बढ़ेंगे। पारिवारिक सुख-संतोष बना रहेगा। मनोरंजन के कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आज अपनी वस्तुएं संभालकर रखें।
वृश्चिक- अपने स्वास्थ्य के प्रति आप कितने लापरवाह हैं। किसी नए व्यापार में निवेश करने के योग हैं। आज विद्वानों के साथ रहने का अवसर मिलेगा। लाभदायक सौदे होंगे। प्रसिद्धि मिलेगी।
धनु- अपने संबंधों के प्रति आप लापरवाही कर रहे हैं। व्यवसाय में विकास की योजनाएं बन सकती हैं। आर्थिक अनुकूलता रहने से सुख-साधन बढ़ेंगे। निजी जीवन में भागदौड़ के बाद सफलता की संभावना है। आपके लिए शनिदेव की आराधना लाभदायक है।
मकर- नौकरी में बदलाव चाहते हैं, पर फैसला लेने में असमंजस की स्थिति रहेगी। साहित्य पठन में रुचि बढ़ेगी। संतान के भविष्य की चिंता रहेगी। कारोबार में सोच-समझकर लिए गए निर्णय शुभ फल देंगे।
कुम्भ-समय का सदुपयोग करें। अपनी संगत बदलें। दूसरों की उन्नति से दु:खी न हों। आप मेहनत करें और संकुचित मानसिकता बदलें। व्यापार में हर किसी पर विश्वास न करें। अपनों से प्रतिस्पर्धा से बचें। कानूनी विवाद पक्ष में हल होंगे।
मीन- समय पर काम न होने से मन अशांत रहेगा। कलात्मक कार्यों का प्रतिफल मिलेगा। व्यापारिक नवीन योजनाएं बनेंगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो