scriptसोमवार को बन रहे दो शुभयोग, शिवपूजन से संवरेगी सभी की किस्मत | aaj ka rashifal, aaj ka panchang | Patrika News

सोमवार को बन रहे दो शुभयोग, शिवपूजन से संवरेगी सभी की किस्मत

locationजबलपुरPublished: Apr 23, 2018 07:45:34 am

Submitted by:

deepak deewan

ऊं नम: शिवाय मंत्र का जितना अधिक से अधिक जाप कर सकते हैं, उतने जाप करें। इससे आपकी किस्मत संवर जाएगी

aaj ka rashifal, aaj ka panchang

aaj ka rashifal, aaj ka panchang

जबलपुर। आज दो शुभ योग बन रहे हैं। सोमवार को शिवजी की पूजा जरूर करें, ऊं नम: शिवाय मंत्र का जितना अधिक से अधिक जाप कर सकते हैं, उतने जाप करें। इससे आपकी किस्मत संवर जाएगी।
आज का पंचांग
शुभ विक्रम संवत् – 2075
संवत्सर का नाम – विरोधकृत
शालिवाहन शक संवत् – 1940
हिजरी सन् – 1439 सावान
तारीख 0६
अयन – उत्तरायन।
ऋतु – ग्रीष्म ऋतु। मास – वैशाख
पक्ष- शुक्ल पक्ष
तिथि – दोपहर ३.३३ तक अष्टमी उपरांत नवमी तिथि रहेगी।
नक्षत्र- शाम ६.२० तक पुष्य उपरांत अश£ेषा नक्षत्र रहेगा।
योग – रात्रि ०१.०० तक शूल उपरांत गण्ड योग रहेगा।
शुभ मुहूर्त – आज के दिन नामकरण, अन्नप्रासन एवं कर्णवेध हेतु शुभ मुर्हूत है।
अनुकुल समय – प्रात: ९.३३ से ११.२०, दोपहर २.५४ से ४.४१, शाम ४.४१ से ६.२८, रात्रि ८.१५ से ९.४२ बजे तक।
दिशाशूल – पूर्व
चंद्रमा – कर्क राशि में दिवस रात्रि पर्यंत तक संचरण करेगा।
राहुकाल – प्रात: ०७.३०.०0 से ०९.००.०० बजे तक (अगर हो सके तो शुभ कार्यों को करने से बचे।)
आज जन्म लिए बच्चा
आज जन्में बालकों का नामांक्षर हू, हे, हो अक्षर से आरंभ कर सकते हैं। बच्चे अत्यंत चंचल एवं निर्भीक प्रवृत्ति के होंगे। खेल-कूद एवं मनोरंजन में विशेष रुचि रखेंगे। वाक्य पटुता के आधार पर आकर्षित करने की कला रहेगी।
आज का राशिफल
मेष- सोचे कार्य स्मय पर होने से मन प्रफुल्लित रहेगा। रचनात्मक कार्यों में रुचि रहेगी। घर-परिवार में चल रहे विवादों के कारण चिंतित रहेंगे। नौकरी में भागदौड़ रहेगी। दान धर्म कर सकते हैं।
वृषभ- नया वाहन, मशीनरी पर धन खर्च होगा। दूसरों के झंझटों में न पड़ें। परिवारिक कार्यकर्मो में भागदौड़ अधिक होगी। जीवनसाथी की चिंता रहेगी।
मिथुन- अपने हुनर को दिखाने का अवसर मिलेगा। किसी की सुनी सुनाई बातों पर विश्वास न करें। संतान सुख मिलेगा। परिणय कार्य की रुकावटें दूर होंगी।
कर्क- प्रियजन से मन की बात बताने का अवसर मिलेगा। दिनचर्या व्यस्त रहेगी। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल होंगे। निवेश शुभ रहेगा।
सिंह- अपने व्यवहार को नम्र रखें। परिवार में बुजुर्गो का साथ मिलेगा। प्रमोद रहेगा। यात्रा मनोनुकूल रहेंगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। पिकनिक आनंद मिलेगा।
कन्या- कार्यस्थल पर विवाद से बचें। निजी जीवन में तनाव रहेगा। नौकरी में परिश्रम अधिक होगा। चोट व चोरी आदि से हानि संभव है। निवेश में जोखिम न उठाएं।
तुला- विवाह के लिए किए प्रयास सफल रहेंगे। समाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। निवेश शुभ रहेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। संतान की चिंता रहेगी। विवेक से कार्य करें। गुस्सा न करें, सेहत अच्छी रहेगी।
वृश्चिक- विवाह के लिए किए प्रयास सफल रहेंगे। समाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। निवेश शुभ रहेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। संतान की चिंता रहेगी। विवेक से कार्य करें। गुस्सा न करें, सेहत अच्छी रहेगी।
धनु- नए कार्य की शुरुवात लाभप्रद रहेगी। मिजाज खुशनुमा रहेगा। जीवन आध्यात्म की तरफ मुड सकता है। बेरोजगारी दूर होगी। विरोधी परास्त होंगे।
मकर- समय रहते अपने कार्यों का विभाजन कर दें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। विवाद न करें। फालतू खर्च होंगे। अस्वस्थता के कारण मन खिन्न रहेगा।
कुम्भ- अपनी आदतों को बदले और प्रयास करे की जो भी फैसला ले उस पर कायम रहें। सन्तान से मनभेद होगा। रुका हुआ धन मिलने की संभावना है। यात्रा से लाभ होगा।
मीन- अपनों से मन की बात कहने का अवसर मिलेगा। अनाज तिलहन के निवेश, नौकरी व यात्रा से लाभ होगा। कार्यस्थल में बदलाव संभव है। व्यवसाय में नई योजना लागू होगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो