scriptइन्कम बढऩे के हैं योग, इस काम से मिलेगा लाभ | aaj ka rashifal, aaj ka panchang: 19 april 2018 | Patrika News

इन्कम बढऩे के हैं योग, इस काम से मिलेगा लाभ

locationजबलपुरPublished: Apr 19, 2018 07:15:48 am

Submitted by:

deepak deewan

आज सौभाग्य और शोभन नामक दो शुभ योग बन रहे हैं जिससे बिजनेस, नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे

aaj ka rashifal, aaj ka panchang: 19 april 2018

aaj ka rashifal, aaj ka panchang: 19 april 2018

जबलपुर। गुरुवार को इन्कम बढऩे के योग बन रहे हैं, आज सौभाग्य और शोभन नामक दो शुभ योग बन रहे हैं जिससे बिजनेस, नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। आज विष्णुपूजन करें और हो सके तो विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें जिससे जरूर लाभ मिलेगा।

आज का पंचांग

शुभ विक्रम संवत् – 2075
संवत्सर का नाम – विरोधकृत
शालिवाहन शक संवत् – 1940
हिजरी सन् – 1439 सावान
तारीख 02
अयन – उत्तरायन।
ऋतु – ग्रीष्म ऋतु। मास – वैशाख
पक्ष- शुक्ल पक्ष
तिथि – रात्रि 1.02 तक चतुर्थी उपरांत पंचमी तिथि रहेगी।
नक्षत्र- रात्रि 12.45 तक रोहिणी उपरांत मृगशिरा नक्षत्र रहेगा।
योग – सायं 4.04 तक सौभाग्य उपरांत शोभन योग रहेगा।
शुभ मुहूर्त – आज के दिन अन्न प्राशन, नामकरण एवं प्रसूति स्नान हेतु शुभ मुर्हूत है।
अनुकुल समय – प्रात: 7.30 से 10.3०, दोपहर 12.00 से 1.3०, शाम 4.3० से 6.0०, रात्रि 7.3० से 9.0० बजे तक।
व्रत/पर्व – विनायकी चतुर्थी
दिशाशूल – दक्षिण
चंद्रमा – वृष राशि में दिवस रात्रि पर्यंत तक संचरण करेगा।
राहुकाल – दोपहर 1.3०.०0 से 3.0०.०० बजे तक (अगर हो सके तो शुभ कार्यों को करने से बचे।)
आज जन्म लिए बच्चा
आज जन्में बालकों का नामांक्षर ओ, वा, वी अक्षर से आरंभ कर सकते हैं। बच्चे स्वस्थ, सुंदर एवं बुद्धिमान प्रवृत्ति के होंगे। गायन-वादन, गीत-संगीत की दिशा में रुचि रखेंगे। साहित्य कला के क्षेत्र में सफल रहेंगे।

आज का राशिफल
मेष- आपकी आदतों के कारण आपने अपनों से दूरियां बना ली। समय रहते अपने स्वभाव और व्यवहार को बदलें तो अच्छा होगा। आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार होगा। नए संपर्क स्थापित होंगे।
वृषभ- पारिवारिक लोगों से संबंध मधुर होंगे। कार्यस्थल पर किसी से आकर्षित होंगे। जो भी काम करें पूरे आत्मविश्वास के साथ और आनंद से करें।
मिथुन- नए व्यापार की शुरुआत अनुकूल होगी। कान संबंधित पीड़ा हो सकती है। अनावश्यक विवादों में न बोलें नुकसान हो सकता है। नौकरी में बदलाव के योग हैं।
कर्क- आर्थिक मामले सुलझने की उम्मीद है। जिन लोगों की आपने मदद की थी, वहीं आप का विरोध करेंगे। रुचि अनुसार काम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।
सिंह- वैचारिक मतभेद दूर होंगे। किसी को अपने मन की बात बताने का मौका मिलेगा। कारोबार में नए सौदे लाभप्रद रहेंगे। रुके कार्य पूरे होने में अभी समय लग सकता है।
कन्या- बीती बातों को भूलाकर अपने रिश्तों की नई शुरुआत करें। राजनीति के चलते शत्रु आप को नुकसान पहुंचाने का हरसंभव प्रयास करेंगे।
तुला- सामाजिक वर्चस्व में वृद्धि होगी। मन में दुविधा के कारण आप तनाव महसूस कर रहे हैं। उधार दिया पैसा आने में संदेह है। मित्र आपके कार्यों में सहायक होंगे।
वृश्चिक- कार्यस्थल पर सहकर्मी आपकी सफलता से ईष्र्या करेंगे। कार्यों में हो रही देरी से चिंतित होंगे। कारोबार में नई तकनीकी का प्रयोग लाभान्वित करेगा।
धनु- धार्मिक माहौल में समय व्यतीत होगा। धनार्जन के नए स्रोत स्थापित होंगे। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। पारिवारिक मांगलिक आयोजनों की रूपरेखा बनेगी।
मकर- रुके कार्य व योजनाओं को क्रियाशील करने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। बीमारी से तनाव पैदा होगा पर घबराए नहीं अपने ईष्ट पर भरोसा रखें। सब अनुकूल होगा।
कुंभ- नई योजनाओं में पूंजी निवेश सोच समझकर करें। पुराने विवाद से जमीन जायदाद के मसले लंबित होंगे। शत्रु परास्त होंगे। नए संपर्क आपको ख्याति दिलवा सकते हैं।
मीन- नए काम से पहले अनुभवियों और बड़ों से मार्गदर्शन लें। पूंजी निवेश करने में सतर्क रहें। अध्ययन के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो