लवलाइफ होगी बेहतर, विष्णुजी ऐसे दूर करेंगे प्रेमियों की दिक्कत
प्रेम का सुख

जबलपुर। गुरुवार भगवान विष्णु की आराधना का दिन है। इस दिन विष्णुजी की पूजा करें और संभव हो तो विष्णुसहस्त्रनाम जरूर पढ़ें। करीब २० मिनिट का यह पाठ आपके दिन को तो बेहतर बनाएगा ही साथ ही प्रेमी-प्रेमिकाओं के लिए भी यह अच्छा साबित होगा। विष्णुजी की ही कृपा से जीवन में सच्चे प्रेम का सुख मिलता है। सच्चा प्यार पाना चाहते हैं पूरी श्रद्धा से नियमित रूप से विष्णु पूजन करना चाहिए और विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ भी करना चाहिए।
आज का पंचांग
शुभ विक्रम संवत् - 2075
संवत्सर का नाम - विरोधकृत
शालिवाहन शक संवत् - 1940
हिजरी सन् - 1439 रमजान मास
तारीख 8
अयन - उत्तरायन।
ऋतु - ग्रीष्म ऋतु। मास - अधिक ज्येष्ठ
पक्ष- शुक्ल पक्ष
तिथि - रात्रि 8.01 तक दसमी उपरांत एकादशी तिथि रहेगी।
नक्षत्र- रात्रि 9.43 तक उत्तराफाल्गुनी उपरांत हस्त नक्षत्र रहेगा।
योग - रात्रि 11.05 तक बज्र उपरांत सिद्धि योग रहेगा।
शुभ मुहूर्त - आज के दिन पुंसवन, नामकरण एवं अन्नप्रासन हेतु शुभ मुहूर्त रहेगा।
अनुकुल समय - प्रात: 6.00 से 7.30, दोपहर 12.00 से 3.00, शाम 4.3० से 6.00, रात्रि 7.30 से 9.00 बजे तक।
व्रत/पर्व - गंगा दशहरा
दिशाशूल - दक्षिण
चंद्रमा - कन्या राशि में दिवस रात्रि पर्यंत तक संचरण करेगा।
राहुकाल - दोपहर 1.30, 00 से, 3.00,00, बजे तक (अगर हो सके तो शुभ कार्यों को करने से बचे।)
आज जन्म लिए बच्चा
आज जन्में बालकों का मूलांक 6 एवं मूलांक स्वामी शुक्र है। बच्चे सुंदर, आकर्षक, शौकीन, आभूषण प्रेमी, साहित्य एवं संगीत कला में निपुण, तथा भावुक प्रवृत्ति के होंगे। स्वतंत्र व्यवसाय अथवा अभिनय के क्षेत्र में सफल होंगे।
आज का राशिफल
मेष - कई दिनों से रुके कार्यों में गति आएगी। पारिवारिक विवादों के चलते चिंतित रहेंगे। अपने विचारों को शुद्ध करें। व्यापारिक यात्रा हो सकती है।
वृषभ - भाग्य के भरोसे न बैठे, कर्म करेंं। व्यापारिक लाभ होगा। धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेगी। पारिवारिक वातावारण अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दे। संत-दर्शन संभव है।
मिथुन - आज का दिन आपके लिए शुभ है। पुराने मित्रों से भेंट होगी। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। विवादों को टालें। पूंजी निवेश से
लाभ होगा। जीवन साथी के
स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।
कर्क - पुराने मामले सुलझ सकते हैं। परिवार में संपत्ति विवाद को लेकर विवाद संभव। आपके अपने आप को धोखा दे सकते हैं, सतर्क रहें। आकस्मिक धन लाभ संभव है।
सिंह - मानसिक शांति मिलेगी। कार्यस्थल पर बदलाव हो सकता है। व्यापारिक उन्नति मिलेगी। विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात मन प्रसन्न करेगी। संतान का सुख मिलेगा।
कन्या - कई दिनों से रुके कार्यों में गति आएगी। विवाह योग्य जातकों के लिए समय अनुकूल है। हर किसी को अपने मन की बात न बताएं, नुकसान हो सकता है।
तुला - कार्यस्थल पर अधिकारियों से मतभेद संभव। सुख-सुविधा के सामान में धन खर्च होगा। आपसी संबंधों में मधुरता आएगी। न्याय पक्ष मजबूत होगा।
वृश्चिक - मित्रों से विवाद की स्थिति बन सकती है। परिणय चर्चाओं में सफलता मिलेगी। नौकरी पेशा लोगों के लिए स्थानांतरण के योग बन रहे है। पारिवारिक यात्रा के योग हैं।
धनु - योजना के अनुरूप कार्य न होने से मन खिन्न रहेगा। वाहन मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें। आत्मविश्वास की कमी के चलते गलत फैसले ले सकते हैं।
मकर - नई ऊर्जा के साथ दिन की शुरुआत होगी। घरेलू कामकाज के चलते व्यस्त रहेंगे। कार्य स्थल पर नौकरों की समस्या बनी रहेगी। भूमि भवन में निवेश कर सकते हैं। यात्रा टालें।
कुम्भ - जिद्दी रवैये के कारण आपसी संबंधों में कटुता आएगी। व्यर्थ के कार्यों में रुचि बढ़ेगी। बुरी संगत छोड़ दें। नौकरी की तलाश में भटकना पड़ सकता है।
मीन - व्यापार विस्तार के लिए धन एकत्र करने में लगे रहेंगे। अतिथियों का आगमन दिनचर्या में बदलाव करेगा। विवाह योग्य जातकों के लिए समय श्रेष्ठ है। नए वस्त्र, आभूषण की प्राप्ति संभव है।
अब पाइए अपने शहर ( Jabalpur News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज