scriptमनी के साथ मिलेगी अच्छी खबर, विष्णुपूजन से होगा फायदा | aaj ka rashifal, aaj ka panchang, aaj ke subh muhurat | Patrika News

मनी के साथ मिलेगी अच्छी खबर, विष्णुपूजन से होगा फायदा

locationजबलपुरPublished: Apr 12, 2018 07:00:52 am

Submitted by:

deepak deewan

नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों से सहयोग मिलेगा।

aaj ka rashifal, aaj ka panchang, aaj ke subh muhurat

aaj ka rashifal, aaj ka panchang, aaj ke subh muhurat

जबलपुर। आज वरूथनी एकादशी (वैष्णव) व्रत है। आज के दिन अन्नप्राशन, प्रसूति स्नान एवं वाद्य कलारंभ हेतु शुभ मुर्हूत है। पंडित जनार्दन शुक्ला के अनुसार अनुकुल समय प्रात: 6.00 से 7.3०, दोपहर 12.00 से 3.0०, शाम 4.3० से 6.0०, रात्रि 7.3० से 9.0० बजे तक रहेगा। गुरुवार को शुक्ल नाम का शुभ योग बन रहा है। इस योग के असर से कामकाज बढ़ाने के कदम उठा सकते हैं। इस शुभ योग का फायदा उठाने के लिए आज विष्णुपूजन जरूर करें। आज मनी मैटर्स के लिए शुभ दिन है और कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों को भी अधिकारियों से सहयोग मिलेगा।

आज का पंचांग
शुभ विक्रम संवत् – 2075
संवत्सर का नाम – विरोधकृत
शालिवाहन शक संवत् – 1940
हिजरी सन् – 1439 मु. रज्जब तारीख 24
अयन – उत्तरायन।
ऋतु – बसंत ऋतु।
मास – वैशाखपक्ष- कृष्ण पक्ष
तिथि – प्रात: 6.06 तक एकादशी उपरांत द्वादशी तिथि रहेगी।
नक्षत्र- रात्रि 1.36 तक शतभिषा उपरांत पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र रहेगा।
योग – रात्रि 3.56 तक शुक्ल उपरांत ब्रह्म योग रहेगा।
शुभ मुहूर्त – आज के दिन अन्नप्राशन, प्रसूति स्नान एवं वाद्य कलारंभ हेतु शुभ मुर्हूत है।
अनुकुल समय – प्रात: 6.00 से 7.3०, दोपहर 12.00 से 3.0०, शाम 4.3० से 6.0०, रात्रि 7.3० से 9.0० बजे तक।
व्रत/पर्व – वरूथनी एकादशी (वैष्णव)
दिशाशूल – दक्षिण
चंद्रमा – कुंभ राशि में दिवस रात्रि पर्यंत तक संचरण करेगा।
राहुकाल – दोपहर 1.3०.०0 से 3.0०.०० बजे तक (अगर हो सके तो शुभ कार्यों को करने से बचे।)
आज जन्म लिए बच्चा
आज जन्में बालकों का नामांक्षर गो, सा, सी अक्षर से आरंभ कर सकते हैं। बच्चे अत्यंत चंचल एवं निर्भीक प्रवृत्ति के होंगे। खेल-कूद एवं मनोरंजन में विशेष रुचि रखेंगे। वाक्य पटुता के आधार पर आकर्षित करने की कला रहेगी।

आज का राशिफल
मेष – आपके व्यवहार से परिजन नाराज होंगे। अपनी कार्ययोजना और निर्णय पर अमल करना जरूरी है। रुके कार्य में सफलता मिलेगी। पूंजी निवेश में लाभ होगा। संतान की उन्नति से मन प्रसन्न होगा।
वृषभ – निवेश करने में दुस्साहस हानिकारक हो सकता है। कार्यस्थल पर प्रशंसा होगी। व्यापार में वृद्धि होने के कारण काम योजनाओं के अनुसार संपन्न होंगे।
मिथुन – दिन की शुरुआत व्यस्तता पूर्ण रहेगी। संतान उज्जवल भविष्य की ओर अग्रसर होगी। जल्दबाजी में कोई काम न करें। व्यापार अच्छा चलेगा। आय में वृद्धि होगी।
कर्क – कारोबार में अपनी बुद्धिमानी से स्थिति सुधार लेंगे। कार्य व्यवसाय में सफलता मिल सकेगी। नौकरी में मन चाहा मुकाम पाने के लिए प्रयत्न करें। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें।
सिंह – भवन भूमि से संबंधित मामले समझौते से हल होंगे। आय में वृद्धि होगी। पिता से मनमुटाव हो सकता है। कार्य के प्रति ईमानदार रहें। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं।
कन्या – किसी काम को करने की ललक रहेगी। धार्मिक आस्था में वृद्धि होगी। मित्रों के सहयोग से समस्या का समाधान हो सकेगा। व्यापार में प्रगति के योग हैं।
तुला – दूसरों के सुखों को देखकर स्वयं दु:खी न हों। व्यर्थ के दिखावे एवं आडंबरों से दूर रहें। आर्थिक निवेश लाभदायक रहेगा। समय अनुकूल है। उसका सदुपयोग करें। व्यापार में ऊतार-चढ़ाव बना रहेगा।
वृश्चिक – मित्रों के साथ मिलकर किसी नए कारोबार की शुरुआत करने का मन बनेगा। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें। व्यापारिक स्थिति आशाजनक रहेगी।
धनु – दिन शुभ है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। पारिवारिक सुख व धन बढ़ेगा। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। बुद्धि चातुर्य से अनेक कठिनाइयां दूर हो सकेंगी।
मकर – धार्मिक आयोजनों में शामिल होंगे। प्रतिस्पर्धा में सफलता के योग हैं। परिवार में महत्वपूर्ण विचार-विमर्श होंगे। व्यापार अच्छा चलेगा। आर्थिक स्थिति प्रसन्नतादायी रहेगी।
कुम्भ – परिवार के मांगलिक आयोजनों में शामिल होंगे। पूर्व में किए गए कार्य फलीभूत होंगे। आर्थिक स्थिति उत्तम रहेगी। परिणय संबंध में निर्णय लेने में विलंब न करें।
मीन – पूर्ण नीति से किए काम आप के अनुसार होंगे। व्यावसायिक नवीन अनुबंध व समझौतों के कारण आपको लाभ होगा। सामाजिक कार्यों में सम्मान प्राप्त होगी। स्थायी संपत्ति क्रय करने में जल्दी न करें।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो