बुद्धि का प्रयोग कर बढ़ा सकते हैं इन्कम, विष्णुपूजन से होगा ज्यादा फायदा
अधिकांश लोगों को धनलाभ के योग हैं बशर्ते वे बुद्धि का प्रयोग करें

जबलपुर। बुधवार को अधिकांश लोगों को धनलाभ के योग हैं बशर्ते वे बुद्धि का प्रयोग करें। आज सुबह स्नान के बाद भगवान विष्णु की पूजा करें, बुध देव का भी मन ही मन ध्यान करें। संभव हो तो विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें, गणेशजी की भी पूजा करें। इससे व्यवसाय वृद्धि होगी।
आज का पंचांग
शुभ विक्रम संवत् - 2075
संवत्सर का नाम - विरोधकृत
शालिवाहन शक संवत् - 1940
हिजरी सन् - 1439 सावान
तारीख २9
अयन - उत्तरायन।
ऋतु - ग्रीष्म ऋतु। मास - अधिक ज्येष्ठ
पक्ष- शुक्ल पक्ष
तिथि - दोपहर 3.29 तक प्रतिपदा उपरांत द्वितीया तिथि रहेगी।
नक्षत्र- प्रात: 10.07 तक कृत्तिका उपरांत रोहिणी नक्षत्र रहेगा।
योग - रात्रि 12.27 तक अतिगंड उपरांत सुकर्म योग रहेगा।
शुभ मुहूर्त - आज के दिन नामकरण, अन्नप्रासन एवं उपनयन हेतु शुभ मुहूर्त है।
अनुकुल समय - प्रात: 6.0० से 9.00, दोपहर 10.3० से 12.0०, शाम 3.0० से 6.00, रात्रि 7.3० से 9.00 बजे तक।
व्रत/पर्व - पुरुषोत्तम मास आरंभ
दिशाशूल - उत्तर
चंद्रमा - वृष राशि में दिवस रात्रि पर्यंत तक संचरण करेगा।
राहुकाल - दोपहर 12.00, 00 से, 1.30,00, बजे तक (अगर हो सके तो शुभ कार्यों को करने से बचे।)
आज जन्म लिए बच्चा
आज जन्में बालकों का मूलांक 7 एवं मूलांक स्वामी केतु है। बच्चे बुद्धिमान, आडंबर विरोधी, यात्रा प्रेमी, अधिक मित्रों वाले तथा रहस्यमयी स्वभाव के होंगे। चिकित्सा अथवा स्वतंत्र व्यवसाय के क्षेत्र में सफल होंगे।
आज का राशिफल
मेष- व्यवसाय में मेहनत अधिक होगी। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। अनाज तिलहन के व्यापार लाभदायक रहेंगे। यात्रा होगी।
वृषभ- कार्य क्षेत्र में विरोधी सक्रिय रहेंगे। अनुकूल परिणामों से आत्मसम्मान बढ़ेगा। परिवारजनों से शुभ समाचार मिलेंगे। कुछ दिनों के लिए कई यात्रा करने का मन बनेगा।
मिथुन- संतान के विवाह की चिंता रहेगी। नई योजना में धन निवेश करने का मन बनेगा। धार्मिक यात्रा सफल रहेगी। बेरोजगारी दूर हो सकती है। व्यवसाय से लाभ होगा।
कर्क- अपने बच्चों को वसीयत में संपत्ति के साथ संस्कार भी दें। थोड़ा समय बच्चों को भी दे। वाणी पर नियंत्रण रखें। व्यय वृद्धि होगी। सामाजिक विरोध होगा। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है।
सिंह- एक खुशहाल परिवार कुछ नहीं बस स्वर्ग से पहले का स्वर्ग हैं। कोशिश करिए की आपकी वजह से परिवार में क्लेश न हो। अस्वस्थता रहेगी। विवाद से बचें। बकाया वसूली होगी।
कन्या व्यापारिक नई योजना बनेगी।
जो लाभदायक रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। उच्च पद पर लोगों से संपर्क स्थापित होने के योग हैं।
तुला- अभी नहीं तो कभी नहीं कल कभी नहीं आता। जो लोग अपने जीवन में सफल हुए हैं, उनके पास भी उतना ही वक्त था जितना आप के पास है, इसलिए आलस त्यागे।
वृश्चिक- किसी की बुराई करने से बचें। संतान की चिंता रहेगी। मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। यात्रा से लाभ होगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।
धनु- अपनी गलतियों को नजर अंदाज
न करें। कुसंगति से बचें। प्रेम-
प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। बाहरी सहयोग से कार्यसिद्धि होगी।
जोखिम न उठाएं।
मकर- निजी जीवन से संबंधित राज किसी को न दें। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। संपत्ति के बड़े सौदे हो सकते हैं। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। यात्रा होगी।
कुम्भ- अपना काम ईमानदारी से नहीं कर रहे हैं। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। संतान का कष्ट होगा।
मीन- इंसान को कठिनाइयों की आवश्यकता होती हैं, क्योंकि सफलता का आनंद उठाने कि लिए ये जरुरी हैं, इसलिए जो करें पूरे जोश और होश से करें।
अब पाइए अपने शहर ( Jabalpur News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज