script

प्यार भी मिलेगा और वाहन सुख भी पर ऐसे करना होगा लक्ष्मी-पूजन

locationजबलपुरPublished: May 18, 2018 07:58:31 am

Submitted by:

deepak deewan

प्रेम, धन-संपत्ति और वाहन सुख का कारक

aaj ka rashifal, aaj ka panchang, ganesh chaturthi 2018

aaj ka rashifal, aaj ka panchang, ganesh chaturthi 2018

जबलपुर। शुक्रवार का दिन प्रेम, धन-संपत्ति और वाहन सुख का कारक माना जाता है। आज स्नान कर लक्ष्मीजी की पूजा करें, संभव हो तो श्रीसूक्त का मनोयोग से पाठ करें। करीब ८ मिनिट का यह पाठ आपके दिन को बेहतर बनाएगा , यह तय है।

आज का पंचांग
शुभ विक्रम संवत् – 2075
संवत्सर का नाम – विरोधकृत
शालिवाहन शक संवत् – 1940
हिजरी सन् – 1439 रमजान मास
तारीख 2
अयन – उत्तरायन।
ऋतु – ग्रीष्म ऋतु। मास – अधिक ज्येष्ठ
पक्ष- शुक्ल पक्ष
तिथि – दोपहर 11.20 तक तृतीया उपरांत चतुर्थी तिथि रहेगी।
नक्षत्र- प्रात: 7.28 तक मृगशिरा उपरांत आद्र्रा नक्षत्र रहेगा।
योग ? – शाम 6.42 तक धृति उपरांत शूल योग रहेगा।
शुभ मुहूर्त – आज के दिन विपणि व्यापार, भूमि क्रय-विक्रय तथा सेवारंभ हेतु शुभ मुहूर्त है।
अनुकुल समय – प्रात: 7.30 से 10.30, दोपहर 12.0० से 1.3०, शाम 4.3० से 6.00, रात्रि 7.3० से 9.00 बजे तक।
व्रत/पर्व – विनायकी चतुर्थी
दिशाशूल – पश्चिम
चंद्रमा – मिथुन राशि में दिवस रात्रि पर्यंत तक संचरण करेगा।
राहुकाल – दोपहर 10.30, 00 से, 12.00,00, बजे तक (अगर हो सके तो शुभ कार्यों को करने से बचे।)
आज जन्म लिए बच्चा
आज जन्में बालकों का मूलांक 9 एवं मूलांक स्वामी मंगल है। बच्चे साहसी, सुंदर सुडौल, स्पष्टवादी, संघर्षशील, उदारवादी तथा स्वाभिमानी प्रवृत्ति के होंगे। सैन्यसेवा अथवा चिकित्सा के क्षेत्र में सफलता के योग बनेंगे।

आज का राशिफल
मेष – समय रहते जरूरी काम पूरे करें। कुछ दिनों से काम पर ध्यान नहीं दे पा रहे हैं। शत्रु शांत रहेंगे। वरिष्ठ जन सहयोग करेंगे। संपत्ति की खरीद-फरोख्त हो सकती है। निवेशादि लाभ देंगे। जोखिम न लें।
वृषभ – आपकी कार्य कुशलता से अधिकारी प्रभावित होंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। अस्वस्थता रहेगी। जोखिम-जमानत के कार्य टालें। झंझटों में न पड़ें। हानि होगी।
मिथुन – व्यापार में मेहनत का फल मिलेगा। राजनीति में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे। कार्यसिद्धि होगी। संतान की चिंता रहेगी।
कर्क – संतान की तरफ से शुभ समाचार मिलेंगे। मकान, दुकान बदलने के योग हैं। कानून का पालन करें। निवेश शुभ रहेगा। अचानक हानि-लाभ की घटनाएं घटेंगी।
सिंह – किसी बड़े प्रभावशाली व्यक्ति से जुडऩे का अवसर मिलेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। यात्रा सफल रहेगी। मूल्यवान वस्तुएं संभालकर रखें। जोखिम न लें।
कन्या – अपने परिजनों से विवाद संभव है। झंझटों से दूर रहें। जोखिम न लें। दूसरों से अपेक्षा न करें। फालतू खर्च होंगे। अस्वस्थता रहेगी। दुर्घटना से बचें।
तुला – अपने व्यवहार से सभी सहकर्मियों को अपना बना लेंगे। बकाया वसूली होगी। यात्रा सफल रहेगी। निवेशादि लाभ देंगे। भय व चिंता का वातावरण रहेगा। कार्यसिद्धि होगी।
वृश्चिक – लंबे समय से चली आ रही परेशानी से आज छुटकारा मिल सकता है। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। नई योजना बनेगी। कार्यसिद्धि होगी। कुसंगति से बचें। जोखिम न उठाएं।
धनु – समाज में कुछ लोग आप का विरोध कर सकते हैं। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी।
मकर – कारोबार में आ रही परेशानी दूर करने के लिए वास्तु अनुरूप परिवर्तन लाभदायक रहेगा। वाहन-मशीनरी के प्रयोग में सावधानी
रखें। विवाद न करें। जोखिम न उठाएं। भागदौड़ अधिक रहेगी।
यात्रा संभव है।
कुम्भ – समय रहते अपनी समस्या का समाधान करें। संतान की चिंता रहेगी। गृहस्थ सुख मिलेगा। शत्रुओं से सावधान रहें। बाधा दूर होकर कार्य बनेंगे।
मीन – समय पर कार्य करने की आदत डालें। अपने से बड़ों का सहयोग मिलेगा। संपत्ति की खरीदी के योग हैं। किसी भी प्रकार की जल्दबाजी न करें। धैर्य से काम लें।

ट्रेंडिंग वीडियो