scriptकन्या राशि में पहुंचे बुध, ये लोग हो जाएं सावधान- आज का ग्रह गोचर पंचांग | Aaj ka rashifal, daily horoscope in hindi, saturday ka rashifal | Patrika News

कन्या राशि में पहुंचे बुध, ये लोग हो जाएं सावधान- आज का ग्रह गोचर पंचांग

locationजबलपुरPublished: Jan 26, 2019 09:58:23 am

Submitted by:

Lalit kostha

कन्या राशि में पहुंचे बुध, ये लोग हो जाएं सावधान- आज का ग्रह गोचर पंचांग

Aaj ka panchang  25 january 2019: जानिए शुक्रवार को कब लगेगा राहु काल कब है शुभ मुहूर्त

Aaj ka panchang 25 january 2019: जानिए शुक्रवार को कब लगेगा राहु काल कब है शुभ मुहूर्त

जबलपुर। शुभ विक्रम संवत् : 2075, संवत्सर का नाम : विरोधकृत्, शाके संवत् : 1940, हिजरी संवत् : 1440, मु.मास: ज: उलाव्वल 19, अयन : उत्तरायण, ऋतु : शिशिर, मास : माघ, पक्ष : कृष्ण
तिथि – रात्रि 10.7 तक नंदा तिथि षष्ठी उपरंात भद्रा तिथि सप्तमी रहेगी। नंदा तिथि सभी प्रकार के मागलिक काय हेर्तु शुभ मानी जाती है। इस तिथि मे विवाह,गृहप्रवेश, व्यापार, क्रयविक्रय, पठन पाठन,मित्रमिलन, पत्रलेखन जैसे कार्य शुभ माने जाते है, वही भद्रा तिथि मे खनिज व्यापार, शिल्प विद्या,तथा व्यापारिक यात्रा हेतु तिथि का उपयोग शुभ रहता है।
योग- शाम 5.23 तक सुकर्म उपरंात धृति योग रहेगा। दोनो ही नेसर्गिक योग शुभ तथा मंगलकारी है।
विशिष्ट योग- सुकर्म योग के साथ दिपुष्कर योग का सुंदर प्रभाव रहेगा जाो दैनिक कार्य हेतु अत्यंत शुभ तथा सुखद रहेगा।
करण- सूर्योदय काल से गर उपरंात वणिज तदनंतर विष्टि करण का प्रवेश होगा। करण गणना सामान्य है।
नक्षत्र- लघुसंज्ञक तिर्यड़मुख नक्षत्र हस्त रात्रि 8.40 तक उपरंात मृदुसंज्ञक नक्षत्र चित्रा रहेगा। हस्त नक्षत्र मे यात्रा,विवाह, उपनयन, वेदारंभ, विद्यारंभ, प्रतिष्ठा, शांति, पुष्टता, कारीगरी, जैसे कार्य शुभ माने जाते है। वही चित्रा नक्षत्र मे सगाई, कारीगरी, नामकरण, अन्नप्रासन, वास्तु जैसे कार्य अत्यंत शुभ तथा अत्यंत मंगलकारी माने जाते है।
शुभ मुहूर्त – आज अनाज भंडारण, क्रय विक्रय, पौेधारोपण, जलयंत्रनिर्माण, पशुपालन, खनिज संपदा, पठन पाठन, तीर्थयात्रा, देवदर्शन जैसे कार्यो हेतु दिन अनुकूल रहेगा।
श्रेष्ठ चौघडि़ए – आज प्रात: 7.30 से 9.00 शुभ दोपहर 1.30 से 4.30 लाभ,अमृत तथाा रात्रि 9.00 से 10.30 तक शुभ की चौघडिय़ा शुभ तथा मंगलकारी मानी जाती है।
व्रतोत्सव- आज : दिपुष्कर योग के साथ गणतंत्र दिवस का अत्यंत पावन पुनीत व्रत व्रताोत्सव पर्व रहेगा।
चन्द्रमा : दिवस रात्रि पर्यत तक बुध प्रधान राशि कन्या राशि मे संचरण करेगा।

ग्रह राशि नक्षत्र परिवर्तन: सूर्य के मकर राशि मे गुरू वृश्चिक राशि मे तथा शनि धनु राशि के साथ सभी ग्रह यथा राशि पर ििस्थत है सूर्य का श्रवण नक्षत्र मे संचरणरहेगा ।
दिशाशूल: आज का दिशाशूल पूर्व दिशा मे रहता है इस दिशा की ब्यापारिक यात्रा को यथा संभव टालना हितकर है । चंद्रमा का वास दक्षिर्ण दिशा मे है सन्मुख एवं दाहिना चंद्रमा शुभ माना जाता है ।
राहुकाल: प्रात: 9.00.00 से 10.30.00 वजे तक। (शुभ कार्य के लिए वर्जित)
आज जन्म लेने वाले बच्चे – आज जन्मे वालको का नामाक्षर पू,ष,ण,ठ अक्षर से आरंभ कर सकते है। हस्त नक्षत्र मे जन्मे वालको की राशि कन्या होगी, राशि स्वामी बुर्ध तथा रजतपाद पाया मे जन्म माना जायेगा कन्या राशि के जातक प्राय: सुंदर सुशील, विनम्र, परोपकारी, दयालु, समाजसेवी, अधिक मित्र वाले, कलाप्रेमी, चतुर, तथा निर्भीक स्वभाव के होते है। शिक्षा, कला,अथवा स्वतंत्र ब्यवसाय मे सफल रहते है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो