scriptबड़े बदलाव से इनके जीवन में आएंगी खुशियां, इनको होगा कष्ट- राशिफल | aaj ka rashifal dainik rashifal today 16 january rashifal daily horos | Patrika News

बड़े बदलाव से इनके जीवन में आएंगी खुशियां, इनको होगा कष्ट- राशिफल

locationजबलपुरPublished: Jan 16, 2019 09:46:33 am

Submitted by:

Lalit kostha

बड़े बदलाव से इनके जीवन में आएंगी खुशियां, इनको होगा कष्ट- राशिफल

Diwali 2018 aquarius zodiac sign

Diwali 2018 aquarius zodiac sign

मेष- जीवन में कई उतार-चढ़ाव आते हैं। आप इस तरह हताश होकर बैठ गए तो नुकसान आपके साथ कई लोगों का होगा। कारोबार में उन्नति के योग हैं। कर्मचारियों से सहयोग मिलेगा।
वृषभ- भाग्योदय का समय है। अपनी पूरी मेहनत से अपने कार्य में लग जाएं। कार्यस्थल पर बार-बार हो रही मशीनरी के खराब होने से परेशान रहेंगे। मशीन का स्थान बदल दें, समाधान हो जाएगा।
मिथुन- परिणय चर्चाओं में सफलता मिलेगी। खानपान में ध्यान देने की जरूरत है। कई दिनों से आपके मन में किसी बात को लेकर दुविधा है। झूठ बोलकर आप स्वयं फंस सकते हैं। धन लाभ हो सकता है।
कर्क- काम को टालना बंद करें और समय पर कार्य को करना सीखें। जल्दबाजी में लिए फैसले गलत साबित होंगे। व्यापार को बढ़ाने के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। संतों का सान्निध्य प्राप्त हो सकता है।
सिंह- बेहतर सफलता के लिए कार्ययोजना में बदलाव लाएं। परिवार में बहनों के विवाह की चिंता रहेगी। कपास तेल और लोह व्यापार से जुड़े लोगों को नुकसान हो सकता है।
कन्या- केवल पैसा कमाने में ही न लगे, अपनी जरूरी जिम्मेदारी भी पूरी करें। व्यस्तता के चलते जरूरी कार्य आज भी पूर्ण नहीं हो पाएंगे। नौकरी में तबादले के योग बन रहे है। आर्थिक लाभ होगा।
तुला- अपने व्यवहार में परिवर्तन लाएं। कार्यस्थल पर कर्मचारियों से विवाद हो सकता है। आजीविका के नए स्रोत स्थापित होंगे। कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। मान कीर्ति में वृद्धि होगी।
वृश्चिक- व्यावसायिक नए अनुबंध हो सकते हैं। पारिवारिक यात्रा के योग हैं। धर्म कर्म में रुचि बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। सम्मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नई तकनीकी के प्रयोग से लाभ होगा।
धनु- आत्मविश्वास और इष्ट बल की मदद से सफलता मिलेगी। साझेदारी से लाभ होगा। मानसिकता बदलें और अच्छा सोचें। बुजुर्गों के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। सपनों को साकार करने का समय आ है, मेहनत से अपने कार्य में लग जाएं।
मकर- मन ही मन किसी बात से परेशान हैं। पूर्ण विचार और अपने विश्वसनीय जनों से विचार कर निर्णय लें। शत्रु सक्रिय होंगे। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। पूर्व में किए निवेशों से लाभ होगा।
कुम्भ- कार्यक्षेत्र के प्रति जिम्मेदारी को समझें। गुस्सा करने से कुछ हासिल नहीं होगा। बड़ों का अनुभव आपके लिए लाभप्रद रहेगा। अपने मन की बातें और व्यापारिक योजना हर किसी को न बताए, नुकसान हो सकता है।
मीन-जोखिम के कार्यों से दूर रहे। किसी अजनबी पर भरोसा न करें। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आपके विरोधी आपको उलझाने की कोशिश कर रहे हैं, सतर्क रहे। धन संचय में सफल होंगे। संतान-सुख की प्राप्ति होगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो