script

सप्ताह का राशिफल: चतुर्थी पर मूल नक्षत्र ने बनाया अजब संयोग, आज जरूर करें ये काम

locationजबलपुरPublished: Nov 11, 2018 11:30:23 am

Submitted by:

Premshankar Tiwari

11 नवंबर से 17 नवंबर तक विशेष लाभ देंगे ये नक्षत्र

horoscope from 11 November to 17 November

11 नवंबर से 17 नवंबर तक विशेष लाभ देंगे ये नक्षत्र

जबलपुर। मूल नक्षत्र का नाम आते ही प्राय: लोग घबरा जाते हैं। विशेषकर बच्चों के जन्म के समय यह नक्षत्र अच्छा नहीं माना जाता, लेकिन इसके कई फायदे भी हैं। ज्योतिषाचार्य पं. जनार्दन शुक्ल का मानना है कि मूल नक्षत्र मे सभी प्रकार के स्थिर कार्य संपन्न किये जा सकते है। विवाह, यज्ञोपवीत, ग्रहप्रवेश, गृहारंभ, वास्तुपूजन, कुँआ, बावडी़, एवं जलाशयारंभ से जुड़े कार्य हेतु यह नक्षत्र अत्यंत उपयुक्त तथा मंगलकारी माना जाता है। रविवार को चतुर्थी के संयोग पर मूल नक्षत्र है। इस दिन दूर्वा से गणपति की उपासना बेहद मंगलकारी है। रविवार को तीक्ष्णदारूण संज्ञक ऊध्र्वमुख मूल नक्षत्र रात्रि 12.24 तक रहेगा। इसके उपरंात पूर्वाषाढ़ नक्षत्र रहेगा। मूल नक्षत्र के कारण पूरा सप्ताह फलकारी है। आइए आपको भी बताते हैं कि यह सप्ताह किस राशि के लिए क्या सौगात लेकर आ रहा है।

मेष – मूल नक्षत्र में आरंभ यह सप्ताह हठधर्मिता के साथ कार्य की सफ लता दिलाएगा। व्यापार में भाग्य का लाभ मिलेगा। निवेश की दृष्टि से सप्ताह अनुकूल है। व्यापारियों के लिए कृषि लाभप्रद रहेगा। नौकरीपेशा में पदोन्नति तथा स्थान परिवर्तन होगा। महिला-छात्रवर्ग को प्रशासकीय क्षेत्रों में स्थानीय अवसर।

वृष – कार्य क्षेत्र का प्रभाव बढ़ेगा। युक्तिगत मामलों में सफ लता मिलेगी। राजनैतिक पक्ष मजबूत होगा। सफ लता के लिए विशेष प्रयास हित। व्यापारियों के लिए यूरिया तथा दवाइयों से जुड़े हुए क्षेत्र का लाभ। नौकरीपेशा में इच्छित सफ लता। महिला तथा छात्रवर्ग को हॉस्पिटल मैनेजमेंट में अवसर मिल सकता है।

मिथुन – आंतरिक सोच को विकसित करने का प्रयास करें। शांत चित्त से विषय वस्तु को समझते हुए बुद्धि बल का प्रयोग करें। व्यापारियों के लिए कच्चा सूत, कपास, रेशम, ऊन आदि से जुड़े बाजार का प्रतिसाद मिलेगा। नौकरीपेशा में वरिष्ठों के सहयोग से कार्य आसान होगा। महिला तथा छात्रवर्ग को अवसर।


कर्क – परिवर्तन का मानस बनाते हुए प्रक्रियाओं में बदलाव लाएंंगे। कार्य क्षेत्र में विशेष नयापन करेंगे। लाभ के लिए भी निवेश तथा स्थान का चयन हो सकता है। व्यापारियों के लिए खाद्य सामग्री से जुड़े व्यवसाय में बाहरी क्षेत्र से लाभ मिलेगा। नौकरीपेशा में योग्यता का लाभ। महिला-छात्रवर्ग को मेडिकल साइंस में अवसर

सिंह – मित्रों के माध्यम से कार्य सफ लता का योग है। नए क्षेत्र में भाग्य आजमाएं। विशेष व्यक्ति से सफ लता संभव है। व्यापारियों के लिए स्वर्ण सहीत सभी धातुओं का बाजार छोटे मुनाफे से बड़ा लाभ देगा। नौकरीपेशा में बड़े पद के साथ बड़े व्यक्ति से मुलाकात। महिला-छात्रवर्ग को राज्य स्तरीय अवसर।

कन्या – अनुकूल परिस्थितियां नए क्षेत्रों में प्रवेश दिलवाएगी। अतिरिक्त योग्यताएं अवसर प्रदान करेंगी। स्वभावगत त्रुटियों को दूर करेगे। आर्थिक पक्ष में बदलाव होगा। एम.सी.एक्स., डी.सी.एक्स. से जुड़े मार्केट का लाभ। नौकरीपेशा में अतिरिक्त कार्य की तलाश जारी रहेगी।

तुला – आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। नए-नए विचार उत्साहवर्धन करेंगे। भाग्यवश अवसरों की भी प्राप्ति होकर रहेगी। लाभ के लिए लिया गया निर्णय सफ ल होगा। व्यापारियों के लिए रजत से संबंधित आभूषण तथा बर्तनों का व्यापार लाभ देगा। नौकरी पेशा में महिला मित्र का सहयोग। महिला तथा छात्रवर्ग को सफ लता।

वृश्चिक – वैदेशिक यात्रा के योग है। संबंधितों के माध्यम से अवसरों की प्राप्ति। प्रयासों में तेजी लाते हुए आगे बढ़े। मित्रों का सहयोग रहेगा। व्यापारियों के लिए भूमि भवन से संबंधित सौदों में उछाल। नौकरीपेशा में उच्च पद की प्राप्ति। महिला तथा छात्रवर्ग को जिला प्रशासन में क्लेरिकल पद के लिए उचित अवसर।

धनु – श्रेष्ठ योग है। विशेष लाभ की प्राप्ति होगी। बड़ी समस्या का समाधान होगा। पारिवारिक दृष्टिकोण से शांतिवाला माहौल रहेगा। व्यापारियों के लिए फूलों से जुड़ा व्यवसाय श्रेष्ठ लाभ देगा। नौकरीपेशा में ज्ञान बुद्धि का लाभ मिलेगा। महिला-छात्रवर्ग को पंजीयन क्षेत्रों में शासकीय/गैर शासकीय अवसर।

मकर – आरंभ के दो दिन अस्थिरता दे सकते हैं। कार्य के होने में संदेह की स्थिति बनेगी। मंगलवार की शाम से अचानक परिवर्तन परिस्थितियां बदल देगा। व्यापारियों के लिए बुध, गुरूवार संबंधित क्षेत्र में लाभ देगा। नौकरीपेशा में परिश्रम से लाभ मिलेगा। महिला तथा छात्रवर्ग को अवसर।

कुंभ – स्थितयां पक्ष की चल रही है। युक्ति लगाते हुए कार्य साधने का प्रयास करें। आर्थिक दृष्टिकोण से मिलाजुला सप्ताह रहेगा, किन्तु कार्य रुकेगा नही। नौकरीपेशा में पद से परिवर्तन करते हुए अन्य क्षेत्र में लाभ लेंं। महिला तथा छात्रवर्ग को किए गए प्रयास में सफ लता मिलेगी।

मीन – लाभ की प्राप्ति होगी। संबंधियों के माध्यम से मांगलिक कार्य संभव है। वैदेशिक संबंधों का लाभ प्रभावी रहेगा। व्यापारियों के लिए घरेलू बाजार का व्यवसाय बढ़ते बाजार का लाभ दिलवाएगा। नौकरीपेशा में प्रगति तथा उन्नति के योग है। बाहरी प्रयास करें। महिला तथा छात्र वर्ग को महिला बाल विकास में अवसर।


ऐसा रहेगा रविवार को जन्म लेने वाला बालक
आज रविवार 11 नवंबर को जन्मे वालको का नामाक्षर या,यू,या,यु अक्षर से आरंभ कर सकते है। मूल नक्षत्र मे जन्मे वालको की राश् िधनु होगी, रात्रि 12.32 के उपरंात जन्मे वालको का जन्म नक्षत्र पूर्वाषाढ़ होगा। धनु राशि मे जन्मे जातक प्राय: स्वस्थ, सुंदर,आकर्षक, वुघ्दिमान, साहसी, परोपकारी, निपुण, कार्यकुशल, उदारचित्त, सेवाभावी, तथा दयालु प्रवृत्ति के होते है। शिक्षा, कला, कानून तथा नैसर्गिक कार्य मे सफल रहेंगे।

ट्रेंडिंग वीडियो