scriptमेष मिथुन कर्क वालों की किस्मत चमकने के मिल रहे संकेत, बाकी को इंतजार करना होगा | aaj ka rashifal in hindi 2019, scorpio, virgo, libra horoscope 19 | Patrika News
जबलपुर

मेष मिथुन कर्क वालों की किस्मत चमकने के मिल रहे संकेत, बाकी को इंतजार करना होगा

नीवेश किये धन से अर्जित होने वाले वाले लाभ में विलंब होगा। संतान के लिए निर्णय में दुविधा होगी। निर्माण गति प्रभावित हो सकती है

जबलपुरSep 27, 2019 / 09:47 am

Lalit kostha

zodiac, astrology, zodiac signs, horoscope , leo, virgo, cancer, scorpio, aries, taurus

zodiac, astrology, zodiac signs, horoscope , leo, virgo, cancer, scorpio, aries, taurus

मेष- व्यापार-व्यवसाय में चल रही उलझनों से परेशान रहेंगे। किसी परिजन के साथ अपने विशेष कार्य की पूर्ति के लिए देव स्थलों का भ्रमण करेंगे। लाभ होने की संभावना बनती है।
वृषभ- दिन की शुरुवात में क्रोध हावी रहेगा। मन माफिक काम न होने से परिजनों पर नाराज होंगे। नौकरी में नया प्रस्ताव मिलेगा। व्यापारिक प्रतिस्पर्धा में न पड़ें। धार्मिक रुचि बढ़ेगी।
मिथुन- नीवेश किये धन से अर्जित होने वाले वाले लाभ में विलंब होगा। संतान के लिए निर्णय में दुविधा होगी। निर्माण गति प्रभावित हो सकती है।
कर्क- कम समय में अधिक लाभ अर्जित करने के चक्कर में न उलझे। मेहनत करें। कार्यस्थल पर आपके पराक्रम की प्रशंसा बढ़ेगी। व्यापार में नई योजनाओं का प्रारंभ होगा।
सिंह- आज विशेष उन्नतिकारक योगों के कारण मन में प्रसन्नता रहेगी। मन को भक्तिभाव में लगाने की कोशिश करेंगे। अनुकूल परिणाम के लिए सक्रियता जरूरी।
कन्या- आलस त्यागें। रुके कार्य में सफलता मिलेगी। पूंजी निवेश में सोच से अधिक लाभ होगा। अपनी कार्ययोजना और निर्णय पर अमल करना जरूरी है।

तुला- पूंजी निवेश लाभदायी रहेगा। कार्यस्थल पर मान सम्मान की प्राप्ति होगी। व्यापार में वृद्धि होने के कारण काम आपकी योजनाओं के अनुसार होंगे।
वृश्चिक- जरूरी दस्तावेजों को संभाल लेवे सामाजिक कार्यों में सम्मान प्राप्त होगा। स्थायी संपत्ति क्रय करने में जल्दी न करें। परिवार की समस्या हल होगी।
धनु- दैवीय कार्यों में दिन बीतेगा। रचनात्मक काम होंगे। नवीन अनुबंध व समझौतों के कारण आपके लाभ मे वृद्धि होगी।
मकर- पारमार्थिक कार्यों में धन लगेगा।सामाजिक कार्योंं से सुयश मिलेगा एवं आप के प्रभाव में वृद्धि होगी। व्यापार अच्छा चलेगा। परिवार से सहयोग मिलने से कार्य आसानी से पूरे होंगे।
कुम्भ- कार्य की सफलता से मनोबल मजबूत होगा। कार्य की अधिकता रहेगी। अजनबी का विश्वास न करें,धोखा का डर है।
मीन- अच्छा बोलें। सुख-समृद्धि बढ़ेगी। आर्थिक निवेश में सोच-समझकर निर्णय लेने पर लाभ होगा। स्वाध्याय में रुचि बढ़ेगी।

Home / Jabalpur / मेष मिथुन कर्क वालों की किस्मत चमकने के मिल रहे संकेत, बाकी को इंतजार करना होगा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो