scriptaaj ka rashifal: कैरियर, इन्कम, लवलाइफ के लिए लकी दिन, लक्ष्मीपूजन से बढ़ेगी शुक्रवार की शुभता | aaj ka rashifal patrika | Patrika News

aaj ka rashifal: कैरियर, इन्कम, लवलाइफ के लिए लकी दिन, लक्ष्मीपूजन से बढ़ेगी शुक्रवार की शुभता

locationजबलपुरPublished: Jul 28, 2017 08:05:00 am

Submitted by:

deepak deewan

मेष, वृष, कर्क, सिंह, वृश्चिक, मकर, मीन राशि वालों को मिलेगा सितारों का साथ, पौधरोपण, बागवानी के लिए है श्रेष्ठ मुहुर्त

sukr1

sukr1

जबलपुर। मेष, वृष, कर्क, सिंह, वृश्चिक, मकर और मीन राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद अच्छा साबित होगा। आज दो शुभ योग पड़ रहे हैं जिससे दिन खास बन गया है। संभव हो तो आज श्रीसूक्त की प्रथम 16 ऋचाओं का पाठ जरूर करें। बमुश्किल 8 मिनिट के इस पाठ से शुक्रवार की शुभता बढ़ जाएगी।

आज जन्म लिए बच्चा 
आज जन्में बच्चों का नामांक्षर पू, ष, ण, अक्षर से आरंभ कर सकते हैं। बच्चे स्वस्थ सुंदर एवं आकर्षक होंगे। बाल्यावस्था से ही विद्या बुद्धि का उत्तम विकास होगा। माता-पिता का एवं परिवार के प्रति सदैव सेवा का भाव रखने वाले होंगे।

sukr2

व्रत/पर्व – नागपंचमी
दिशाशूल – पश्चिम
राहुकाल – दोपहर 10.30.00 से 12.00.00 बजे तक
अनुकुल समय – प्रात: 7.30 से 10.30, दोपहर 12.00 से 1.30, शाम 4.30 से 6.00, रात्रि 9.00 से 10.30 बजे तक। 
शुभ मुहूर्त – आज के दिन पौधा रोपण, शिल्प विद्या एवं धान्य छेदन हेतु शुभ मुर्हूत रहेगा। 


sukr1


ये है राशिफल
मेष- अपने वाक चातुर्य से कार्य बना लेंगे। व्यापार-व्यवसाय में यश कीर्ति की वृद्धि होगी। खेल जगत से जुड़े जातकों के लिए समय श्रेष्ठ है। यात्रा से लाभ संभव है। समय पर कार्य करना सीखें।
वृषभ– वर्तमान समय शुभ फल देने वाला है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। बने काम बिगड़ सकते हैं। अपनी सोच को बदलें न की दूसरों को बदलने की कोशिश करें। 
मिथुन– संतान के विवाह की चिंता रहेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पूंजी निवेश से लाभ संभव। राज कार्य से जुड़े जातकों के लिए समय मिश्रित फलदायी है। 
कर्क– व्यापार विस्तार की योजना सफल होगी। स्वस्थ रहें, मस्त रहें। व्यर्थ चिंता छोड़ दें। खाद्य पदार्थ से जुड़े जातकों के लिए समय अति श्रेष्ठ है। समय रहते पूजी निवेश कर दें। 

sukr3

सिंह– आपके व्यवहार से सहकर्मी खुश होंगे। जीवन में नई उड़ान भरने का समय आया है, इसका लाभ लें। पारिवारिक जनों से भेंट होगी। अनायास खर्च हो सकता है। 
कन्या– धनकोष में वृद्धि होगी। अपने कॅरियर के प्रति गंभीर निर्णय लें। आत्मविश्वास की कमी के कारण गलत फैसले ले सकते हैं। मन में कई दुविधाएं चल रही हैं। आध्यात्मिक बल से लाभ होगा।
तुला– लंबे समय से चले आ रहे पारिवारिक विवाद का आज अंतिम दिन है। महत्वपूर्ण कार्य निपटाने में लगे रहेंगे। छात्रों के लिए समय मेहनत करने वाला है। 
वृश्चिक– कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। नौकरी की तलाश में भटकना पड़ेगा। आप कितना सोचते हैं पर करते कितना है, इस पर ध्यान दें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

sukr4

धनु- क्या करूं क्या न करूं इसी स्थिति से आप गुजर रहे हैं। शांति से फैसले लें, जल्दबाजी में कार्य न करें। वाहन क्रय करने का मन बना रहे हैं। अपनी सोच को बदलें, लाभ होगा।
मकर– आप दूसरों के लिए बुरा न सोचें। अपने आहार पर नियंत्रण रखें। पेट संबंधित रोग संभव। समय कम है। मन लगा कर अपने कार्य में लग जाएं, सफलता मिलेगी। 
कुंभ– जो करना चाहिए वो करिए, फालतू समय बर्बाद न करें। दूसरों की सीख में नुकसान कर बैठेंगे। आजीविका के स्त्रोत में वृद्धि होगी। पुराने निवेश से लाभ होगा।
मीन– कार्य की अधिकता के कारण जरूरी कार्य पूरे नहीं हो सकेंगे। उन्नति के पथ पर अग्रसर होंगे। अधिकारी वर्ग के लिए समय उत्तम हैै। दान पुण्य से मन को शांति मिलेगी। 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो