scriptआज का राशिफल – कामकाज- व्यापार के लिए इन लोगों का बहुत अच्छा दिन, पांच मिनिट की इस पूजा से बढ़ेगी कमाई | aaj ka rashifal - today Horoscope, 19 september 2018 ka rashifal | Patrika News

आज का राशिफल – कामकाज- व्यापार के लिए इन लोगों का बहुत अच्छा दिन, पांच मिनिट की इस पूजा से बढ़ेगी कमाई

locationजबलपुरPublished: Sep 19, 2018 07:29:53 am

Submitted by:

deepak deewan

कामकाज- व्यापार के लिए इन लोगों का बहुत अच्छा दिन,

 Aaj ka rashifal

Aaj ka rashifal

जबलपुर। कामकाज- व्यापार के लिए आज बहुत अच्छा दिन है। विशेषकर मिथुन और कन्या राशिवालों के लिए कमाई बढऩे के योग हैं। आज गणेशजी को दूर्वा अर्पित करें और फिर सरल मंत्र ऊं गं ऊं का जाप करें। जितना ज्यादा जाप करेंगे उतना ही अधिक फायदा होगा।
आज का राशिफल
मेष- जीवन में कई उतार चढ़ाव आते हैं। आप इस तरह हताश हो कर बैठ गए तो नुकसान आपके साथ कई लोगों का होगा। कारोबार में उन्नति के योग हैं। कर्मचारियों से सहयोग मिलेगा। न्याय पक्ष मजबूत होगा।
वृषभ- भाग्योदय का समय है। अपनी पूरी मेहनत से अपने कार्य में लग जाएं, सफल होंगे। कार्यस्थल पर बार-बार मशीनरी के खराब होने से परेशान रहेंगे। मशीनरी का स्थान परिवर्तन कर दें, समाधान हो जाएगा।
मिथुन- परिणय चर्चाओं में सफलता मिलेगी। खानपान में ध्यान देने की जरूरत है। कई दिनों से आपके मन में किसी बात को लेकर दुविधा है। झूठ बोलकर आप स्वयं फंस सकते हैं। धन लाभ हो सकता है। मन में उत्साह का संचार होगा।
कर्क- काम को टालना बंद करें और समय पर कार्य को करना सीखें। जल्दबाजी में लिए फैसले गलत साबित होंगे। व्यापार को बढ़ाने के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। संतों का सान्निध्य प्राप्त हो सकता है।
सिंह- बेहतर सफलता के लिए कार्ययोजना में बदलाव लाएं। खुद के तौर तरीके को बदलें। परिवार में बहनों के विवाह की चिंता बनी रहेगी। कपास तेल और लोह व्यापार से जुड़े लोगों को नुकसान हो सकता है।
कन्या- केवल पैसा कमाने में ही न लगें, अपनी जरूरी जिम्मेदारी पूरी करें। व्यस्तता के चलते जरूरी कार्य आज भी पूर्ण नहीं हो पाएंगे। नौकरी में तबादले के योग बन रहे हैं। आर्थिक लाभ होगा।
तुला- अपने व्यवहार में परिवर्तन लाएं। कार्यस्थल पर कर्मचारियों से विवाद हो सकता है। आजीविका के नए स्रोत स्थापित होंगे। कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। मान कीर्ति में वृद्धि होगी।
वृश्चिक- व्यवसायिक नए अनुबंध हो सकते हैं। पारिवारिक यात्रा के योग हैं। धर्म कर्म में रुचि बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। सम्मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नई तकनीकी के प्रयोग से लाभ होगा। बुजुर्गों के स्वास्थ की चिंता रहेगी।
धनु- आत्मविश्वास और इष्ट बल की मदद से सफलता मिलेगी। साझेदारी से लाभ होगा। मानसिकता बदलें और अच्छा सोचें। अपने सपनों को साकार करने का समय आ गया है। पूरी मेहनत और लगन से अपने कार्य में लग जाएं।
मकर- मन ही मन किसी बात से परेशान हैं। पूर्ण विचार और अपने विश्वसनीयजनों से विचार कर निर्णय लें। शत्रु सक्रिय होंगे। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। पूर्व में किए निवेशों से लाभ होगा। बड़ों का अनुभव आपके लिए लाभप्रद रहेगा।
कुम्भ- अपने कार्यक्षेत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझें। गुस्सा करने से कुछ हासिल नहीं होगा। अपने मन की बातें और व्यापारिक योजना हर किसी को न बताएं। नुकसान हो सकता है।
मीन- जोखिम कार्यों से दूर रहें। अजनबी पर भरोसा न करें। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। विरोधी आपको उलझाने की कोशिश कर रहे हैं, सतर्क रहें। धन संचय में सफल होंगे। संतान सुख की प्राप्ति होगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो