script

आज का राशिफल – व्यापार बढ़ा देंगे बुध देव, इन लोगों के पास आएगा पैसा, गणेशजी की इस छोटी सी पूजा से बढ़ जाएगा फायदा

locationजबलपुरPublished: Sep 05, 2018 07:38:28 am

Submitted by:

deepak deewan

छोटी सी पूजा से बढ़ जाएगा फायदा

aaj ka rashifal - today Horoscope, 5 september 2018 ka rashifal

aaj ka rashifal – today Horoscope, 5 september 2018 ka rashifal

जबलपुर। आज का दिन मिथुन और कन्या राशिवालों के लिए बहुत अच्छा सिद्ध होगा। अन्य सभी लोगों के लिए भी व्यापारिक कामकाज के लिहाज से बुधवार लाभदायक होगा। आज गणेशजी की पूजा जरूर करें, उन्हें दूर्वा अर्पित करें और फिर उनके सरल मंत्र – ऊं गं ऊं – का कम से कम एक माला जाप करें. इससे धन आगम होगा. जितना ज्यादा जाप करेंगे उतना फायदा होगा।

आज का राशिफल
मेष- अपने कक्वॅरियर के प्रति महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। परिवार के साथ लंबी यात्रा के योग हैं। अच्छे कार्य की शुरुआत बड़ों के आशीर्वाद से हो। विदेश जाने की बाधा दूर हो सकती है।
वृषभ- सामाजिक समारोह में शामिल होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आप क्यों दूसरे के मामलों में पड़ते हैं, नुकसान आपका ही होगा। बिना मांगें अपनी राय न दें। पिता के साथ गंभीर विषय पर चर्चा होगी।
मिथुन-धार्मिक कार्यों में सहभागिता होगी। समय रहते अपने कार्यों को पूर्ण करें। आलसी रवैये से नुकसान हो सकता है। कारोबार विस्तार के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है।
कर्क- मनचाहा जीवन साथी मिलने से प्रसन्न होंगे। आपके व्यवहार से लोग आकर्षित होंगे। कार्यस्थल पर पूजा पाठ में शामिल होंगे। भाई-बहनों से स्नेह मिलेगा। विद्युत उपकरण खरीद सकते हैं।
सिंह- पूंजी निवेश से अच्छा परिणाम प्राप्त होगा। नए वस्त्रों की प्राप्ति आज हो सकती है। वाहन पर धन खर्च होगा। जरूरतमंद की मदद करें। रुके कार्य बन जाएंगे। भूमि लाभ संभव है।
कन्या- कारोबार में नई तकनीक से लाभ होगा। कार्य की अधिकता से तनाव रहेगा। कार्य स्थल पर कर्मचारियों की अनियमिता से परेशान रहेंगे। मन की बात कहने का समय
नहीं है।
तुला- वित्तीय मामलों में दूसरों पर भरोसा न करें। भावनात्मक संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। किसी भी नए कार्य को करने के पूर्व रणनीति तैयार करें। नौकरी में तरक्की के आसार हैं।
वृश्चिक- व्यस्त जिंदगी में कुछ समय अपनों को भी दे। आप मन के साफ है, पर किसी को समझाने के लिए नर्मी से पेश आए। शिक्षा स्थल पर विवाद की स्थिति को टाले। कार्य को करने से पहले अपने परिवार के बारे में सोचे।
धनु- वही होता है जो भगवान को मंजूर होता है। व्यर्थ की चिंता छोड़ दे और अपने सपने पूरे करने में लग जाए। आकस्मिक धन प्राप्त हो सकता है।
मकर- लंबे समय से चले आ रहे विवाद आज सुलझ सकते हैं। संतान सुख संभव। विदेश जाने के योग हैं। जीवन साथी के सहयोग से कार्य पूर्ण होंगे। किसी के देखा-देखी में अपना नुकसान हो सकता है।
कुम्भ- अपना व्यवहार और आचरण बदले, सब आपके हो जाएंगे। अपने माता-पिता से ऐसा व्यवहार ठीक नहीं है। जैसा व्यवहार आप करेंगे, वैसा आप के साथ भी हो सकता है। अपनी भूल सुधारे, लाभ होगा।
मीन- परिवार के खिलाफ जा सकते हैं। जल्दबाजी में कुछ फैसले लेने पड़ेंगे। संचित धन का उपयोग सतर्कतापूर्वक करें। नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है।

ट्रेंडिंग वीडियो