scriptये काम आज होंगे सफल, अशुभ योगों के असर से ऐसे बचें | aaj ke shubh muhurt aur panchaang | Patrika News

ये काम आज होंगे सफल, अशुभ योगों के असर से ऐसे बचें

locationजबलपुरPublished: Mar 12, 2018 07:49:26 am

Submitted by:

deepak deewan

अनुकुल समय – प्रात: ९.०० से १०.३०, दोपहर ३.०० से ४.३०, शाम ४.३० से ६.००, रात्रि ६.०० से ७.३० बजे तक का रहेगा।

aaj ke din ka choghadiya shubh muhurat hindi me

aaj ke din ka choghadiya shubh muhurat hindi me

जबलपुर। आज के दिन व्यापार वाणिज्य एवं शिल्प विद्या हेतु शुभ मुर्हूत है। अनुकुल समय – प्रात: ९.०० से १०.३०, दोपहर ३.०० से ४.३०, शाम ४.३० से ६.००, रात्रि ६.०० से ७.३० बजे तक का रहेगा। राहुकाल – प्रात: ०७.३०.०0 से ०९.००.०० बजे तक-अगर हो सके तो शुभ कार्यों को करने से बचे। जबलपुर के ज्योतिषी पं. जनार्दन शुक्ला के अनुसार आज जन्में बालकों का नामांक्षर भे, भो, ज, अक्षर से आरंभ कर सकते हैं।

शुभ विक्रम संवत् – 2074
संवत्सर का नाम – साधारण
शालिवाहन शक संवत् – 1939
हिजरी सन् – 1439 मु. जमादि उस्सानी तारीख २३
अयन – उत्तरायन।
ऋतु – शिशिर ऋतु। मास – चैत्र
पक्ष- कृष्ण पक्ष
तिथि – दोपहर ११.०५ तक दशमीं उपरांत एकादशी तिथि रहेगी।
नक्षत्र- प्रात: ९.५६ तक पूर्वाषाढ़ उपरांत उत्तराषाढ़ नक्षत्र रहेगा।
योग – रात्रि ०८.४० तक वरियान उपरांत परिधि योग रहेगा।
शुभ मुहूर्त – आज के दिन व्यापार वाणिज्य एवं शिल्प विद्या हेतु शुभ मुर्हूत है।
अनुकुल समय – प्रात: ९.०० से १०.३०, दोपहर ३.०० से ४.३०, शाम ४.३० से ६.००, रात्रि ६.०० से ७.३० बजे तक।
व्रत/पर्व – ———-
दिशाशूल – पूर्व
चंद्रमा – शाम ४.१५ तक धनु राशि में उपरांत मकर राशि में संचरण करेगा।
राहुकाल – प्रात: ०७.३०.०0 से ०९.००.०० बजे तक (अगर हो सके तो शुभ कार्यों को करने से बचे।)
आज जन्म लिए बच्चा
ज्योतिषी – पं. जनार्दन शुक्ला, जबलपुर आज जन्में बालकों का नामांक्षर भे, भो, ज, अक्षर से आरंभ कर सकते हैं। बच्चे स्वस्थ्य, सुंदर एवं निर्भीक प्रवृत्ति के होंगे। धन संचय की कला में निपुण होंगे। मित्रों की संख्या कम होगी। कानून के क्षेत्र में सफलता के योग बनेंगे।
सोमवार को दो अशुभ योग बन रहे हैं। पूर्वाषाढ़ और उत्तराषाढ़ नक्षत्र होने से बन रहे इन योगों का अशुभ असर अधिकांश लोगों पर पड़ेगा। इससे बचने के लिए भगवान शिव की आराधना करें। संभव हो तो ओम नम शिवाय मंत्र का एक माला जाप करें। आज सुबह लगभग 10 बजे तक उत्पात और उसके बाद पूरे दिन मृत्यु योग बनने से बड़े फैसले लेने से बचें व नौकरी और बिजनेस में भी रिस्क लेने से बचें।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो