script

शुभ योगों से ये काम होंगे सफल, इन कामों को यथासंभव टालें, देखें वीडियो

locationजबलपुरPublished: Mar 15, 2018 08:25:48 am

Submitted by:

deepak deewan

– शिव चतुर्दशी व्रत है आज

aaj ke subh yog aur panchang

aaj ke subh yog aur panchang

जबलपुर। आज के दिन पठन-पाठन एवं जनहित से जुड़े कार्यों हेतु शुभ मुर्हूत है। अनुकुल समय – प्रात: ६.०० से ७.३०, दोपहर १२.०० से ३.००, शाम ४.३० से ६.००, रात्रि ७.३० से ९.०० बजे तक रहेगा। पंडित जनार्दन शुक्ला बताते हैं कि आज दिशाशूल – दक्षिण है, राहुकाल दोपहर ०१.३०.०0 से ०३.००.०० बजे तक रहेगा, अगर हो सके तो इस अवधि में शुभ कार्यों को करने से बचे। गुरुवार को ज्येष्ठा नक्षत्र और सूर्य-चंद्रमा की स्थिति से सिद्ध् और श्रीवत्स योग नामक 2 शुभ योग बनने से अधिकांश राशियों के लिए दिन शुभ रहेगा।
शुभ विक्रम संवत् – 2074
संवत्सर का नाम – साधारण
शालिवाहन शक संवत् – 1939
हिजरी सन् – 1439 मु. जमादि उस्सानी तारीख २६
अयन – उत्तरायन।
ऋतु – शिशिर ऋतु। मास – चैत्र
पक्ष- कृष्ण पक्ष
तिथि – शाम ४.३१ तक त्रयोदशी उपरांत चतुर्दशी तिथि रहेगी।
नक्षत्र- शाम ४.३६ तक धनिष्ठा उपरांत शतभिषा नक्षत्र रहेगा।
योग – रात्रि ०९.३० तक सिद्धि उपरांत साध्य योग रहेगा।
शुभ मुहूर्त – आज के दिन पठन-पाठन एवं जनहित से जुड़े कार्यों हेतु शुभ मुर्हूत है।
अनुकुल समय – प्रात: ६.०० से ७.३०, दोपहर १२.०० से ३.००, शाम ४.३० से ६.००, रात्रि ७.३० से ९.०० बजे तक।
व्रत/पर्व – शिव चतुर्दशी
दिशाशूल – दक्षिण
चंद्रमा – कुंभ राशि में दिवस रात्रि पर्यंत तक संचरण करेगा।
राहुकाल – दोपहर ०१.३०.०0 से ०३.००.०० बजे तक (अगर हो सके तो शुभ कार्यों को करने से बचे।)

आज जन्म लिए बच्चा
आज जन्में बालकों का नामांक्षर ग, गी, गे, अक्षर से आरंभ कर सकते हैं। बालक का स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा। बाल्यावस्था उपरांत विद्या बुद्धि का उत्तम विकास होगा। स्वतंत्र व्यवसाय के क्षेत्र में सफलता पाने के योग बनेंगे।

होगा धनलाभ
आज सिद्ध् और श्रीवत्स योग बनने से ज्यादातर लोग लेन-देन, नौकरी और बिजनेस के मामलों में भाग्यशाली रहेंगे। लोगों को धन लाभ भी हो सकता है। इन योगों के लाभ प्राप्त करने के लिए आज भोलेनाथ की उपासना करें, विष्णुजी की पूजा करें, संभव हो तो विष्णुसहस्त्रनाम पढ़ें।

ट्रेंडिंग वीडियो