जबलपुर

आचार्य श्री ने दी नेताओं को सीख-पिछलग्गू मत बनो

जबलपुर में आचार्य विद्यासागर महाराज से मिलने पहुंचे भाजपाई और कांग्रेसी नेता

जबलपुरMar 26, 2019 / 08:34 pm

shyam bihari

mahraj

जबलपुर। लोकसभा चुनाव की हलचल अब जबलपुर शहर में दिखने लगी है। पार्टी के कार्यकर्ताओं से लेकर बड़े नेता सड़क पर दिखने लगे हैं। मंगलवार को कांग्रेस के कद्दावर नेता पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह जबलपुर प्रवास पर पहुंचे, तो मां नर्मदा के तिलवाराघाट स्थित दयोदय तीर्थ स्थल पहुंचे। वहां विराजमान आचार्य विद्यासागर महाराज का दर्शनलाभ लिया। इस दौरान आचार्यश्री ने दिग्विजय सिंह सहित वहां मौजूद अन्य नेताओं को जीवन जीने की सीख देते हुए कहा कि पिछलग्गू मत बनो। आगे बढ़ो। वरना पछताना पड़ता है।
राकेश सिंह सहयोगियों के साथ पहुंचे
आचार्यश्री से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सांसद राकेश सिंह ने भी आशीर्वाद लिया। उन्होंने इसे आशीर्वाद भेंट ही बताया। उनका कहना था कि धर्माचार्यों से आशीर्वाद लेना सौभाग्य की बात है। आचार्य विद्यासागर महाराज सभी लोगों के लिए पूज्य संत व निर्विवाद माने जाते हैं। राकेश सिंह के साथ विधायक अशोक रोहाणी, पूर्व विधायक अंचल सोनकर, शरद जैन भी आचार्यश्री का आशीर्वाद लेने पहुंचे।
जीत का आशीर्वाद
आचार्यश्री से नेताओं का आशीर्वाद लेने को भले ही नेता राजनीतिक रंग नहीं देना चाह रहे हैं। लेकिन, विश्लेषकों का साफ समीकरण है कि राजनीतिक रंग तो चढ़ ही गया है। जबलपुर लोकसभा क्षेत्र में जैन समाज का अच्छा-खासा दखल है। ऐसे में नेताओं को लग रहा है कि आचार्यश्री का आशीर्वाद निर्णायक हो सकता है। इसके साथ ही सभी धर्मस्थलों में नेताओं को जमावड़ा लगने लगा है। हर कोई नर्मदा तट पर जाने का भी मौका नहीं छोड़ रहा है। नर्मदा तटों पर स्थित मठ-मंदिरों में सुबह से शाम तक नेताओं के करीबी नजर आ रहे हैं। राकेश सिंह का टिकट फाइनल होने के बाद उन्होंने मोर्चा सम्भाल भी लिया है। वे कार्यकर्ताओं की टीम के साथ मिलने-जुलने का क्रम शुरू करने के साथ नर्मदा तट की ओर रुख जरूर करते हैं। लगभग सभी दलों के नेताओं की कोशिश है कि धार्मिक आस्था से जुड़े केंद्रों पर ध्यान रखा जाए। शहर की तासीर धार्मिक है। वोटर पारम्परिक हैं। अचानक से कोई मुद्दा फिलहाल यहां उभरता नहीं है।

Home / Jabalpur / आचार्य श्री ने दी नेताओं को सीख-पिछलग्गू मत बनो

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.