जबलपुर

आचार्य विद्यासागर महाराज का जबलपुर में होगा चातुर्मास, आज गोटेगांव पहुंचे- देखें वीडियो

चातुर्मास के दौरान संस्कारधानी के श्रद्धालु प्राप्त कर सकेंगे आचार्यश्री का सान्निध्यआज गोटेगांव पहुंचें आचार्यश्री विद्यासागर महाराजरात्रि विश्राम मानेगांव तिराहे पर हुआ, अब जबलपुर 58 किमी दूर
 

जबलपुरJul 20, 2021 / 11:26 am

Lalit kostha

Acharya Vidyasagar

जबलपुर। आचार्यश्री विद्यासागर महाराज का ससंघ मंगल विहार गोटेगांव की ओर चल रहा है। 19 जुलाई को दोपहर में विहार गोटेगांव की ओर हुआ। रात्रि विश्राम मानेगांव तिराहे पर हुआ। रात्रि विश्राम स्थल से गोटेगांव की दूरी 12 किमी और जबलपुर की दूरी 58 किमी है। गुरुवर ने इस बार जबलपुर में ससंघ चातुर्मास प्रवास करने का संकल्प लिया है।

चल चुके 315 किमी
रवींद्र जैन ने बताया कि 19 जुलाई तक आचार्य श्री नेमावर से 315 किमी का विहार 27 दिन में कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन गुरुवर का संघ 10 किमी के करीब पदयात्रा कर रहा है।

इमलिया में आहारचर्या
जानकारी के अनुसार 20 जुलाई को आचार्यश्री की आहारचर्या इमलिया में होने की सम्भावना है।
उनके विहार की दिशा दयोदय गोशाला, प्रतिभास्थली, पूर्णायु चिकित्सालय परिसर जबलपुर की ओर है। जबलपुर में गुरुवर विद्यासागर का ससंघ प्रवेश 25 जुलाई 2021 को सम्भावित है।

तिलवाराघाट में होने लगीं तैयारियां
गुरुवर के चातुर्मास के लिए तिलवाराघाट स्थित पूर्णायु आयुर्वेद परिसर में तैयारियां जोरों पर हैं। मुनि सेवा संघ के सिंघई इंद्रकुमार जैन ने बताया कि आचार्यश्री विद्यासागर महाराज के साथ चार मुनिगण और यहां चातुर्मास करेंगे। उन्होंने आग्रह किया है कि गुरुवर के दर्शन आदि के लिए भीड़ न लगाएं और कोविड प्रोटोकॉल का पालन किया जाए।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.