scriptनमकीन का कारखाना और रेस्टोरेंट सील | Action : namkin factory and restaurant seal | Patrika News

नमकीन का कारखाना और रेस्टोरेंट सील

locationजबलपुरPublished: Mar 17, 2020 01:31:28 pm

Submitted by:

shivmangal singh

खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की कार्रवाई

Municipality sealed two shops

Municipality sealed two shops

जबलपुर. खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने सोमवार को दो प्रतिष्ठानों की अचानक जांच की। जांच में गंदगी और अमानक भंडारण मिलने पर दोनों प्रतिष्ठानों को तुरंत सील कर दिया गया है। सूत्रों के अनुसार एसडीएम आशीष पांडे को कुछ होटल और रेस्तरां में गंदगी और अमानक खाद्य पदार्थ बेचने की शिकायत मिल रही थी। इस पर एसडीएम ने जांच के निर्देश दिए।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमरीश दुबे के अनुसार राइट टाउन स्थित नाइट मील रेस्टारेंट की जांच की गई। यहां खाद्य पदार्थों को अमानक तरीके से रखा गया था। किचन में गंदगी थी। गंदगी के बीच बना खाना ऑनलाइन सप्लाई किया जा रहा है। वेजन और नॉनवेज, एक साथ फ्रिज में असुरक्षित तरीके से रखे मिले। अनियमितता मिलने पर प्रतिष्ठान का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। राइट टाउन स्थित नटराज नमकीन कारखाने में भी गंदगी मिली। बासी और सड़ी खाद्य सामग्री सड़ांध मार रही थी। मैली दीवारों और गंदे बर्तनों में चिप्स का निर्माण किया जा रहा था। जांच में संचालक के पास लाइसेंस भी नहीं मिला। चिप्स एवं पॉम ऑयल की गुणवत्ता संदिग्ध प्रतीत होने पर, उसके नमूने लिए गए है। अवैध तरीके से चल रहे कारखाने को तुरंत सील कर दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
बकाएदारों की सम्पत्ति कुर्क
जबलपुर. सम्पत्ति कर, जल शुल्क के बड़े बकायादारों की सोमवार को सम्पत्ति कुर्क करने व अधिग्रहण की बड़ी कार्रवाई की गई। सम्भाग क्र.2 कछपुरा में स्वामी विवेकानंद वार्ड के अंतर्गत रोजमेरी विनिमय प्राइवेट लिमिटेड से बकाया राशि 4 लाख 59 हजार एक सौ, मेसर्स कृष्णा बिल्डर्स बकाया राशि 14 लाख 49 हजार, अरुण कुमार तिवारी से बकाया कर राशि 2 लाख व 48 हजार 1 सौ रुपये वसूलने कुर्की व सम्पत्ति अधिग्रहण की कार्रवाई की गई।
1 करोड़ 39 लाख रुपए जमा :सम्पत्ति कर, जल शुल्क, लीज नवीनीकरण शुल्क समेत अन्य मदों से राजस्व वसूलने में निगम समूचा राजस्व अमला जुटा है। सोमवार को भी बड़ी संख्या में लोगों ने निगम कार्यालय पहुंचकर कर राशि जमा कराई। निगम का राजस्व अमला भी राजस्व राशि वसूली में जुटा है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो