scripttv serial yeh hai mohabbatein की दिव्यंका और मीरा के लुक में हर गर्ल, खास है राज | actress Divyanka Meera look and wedding dress in fashion trends | Patrika News

tv serial yeh hai mohabbatein की दिव्यंका और मीरा के लुक में हर गर्ल, खास है राज

locationजबलपुरPublished: Oct 28, 2017 06:14:26 pm

Submitted by:

deepankar roy

वेडिंग सीजन के लिए तैयार हुए बाजार, शुरू की लहंगों की खरीदारी

actress Divyanka Meera look and wedding dress in fashion trends,Wedding Dresses,Wedding Season,Wedding,Divyanka Tripathi ,Actress Divyanka,Ye Hai Mohabbatein's Ishita ,Meera,Shahid Kapoor,Wife Meera Kapoor,Fashion,Latest Fashion,Fashion Trends,Celebrities ,Kurta ,Wedding Lahnga,Married Woman,Fashion Design,Fashion Show,Young Girl Fashion ,Wedding Dress For Girl,Dress For Wedding,Wedding Fashion Trends 2017,Wedding Season Fashion,Fashion In Bollywood,fashion in bollywood,

actress Divyanka Meera look and wedding dress in fashion trends

जबलपुर। बॉलीवुड और सेलिब्रेटीज का स्टाइल हमेशा से सिटीजन की डिमांड में शामिल रहा है। कभी उनके फैशन को फॉलो किया जाता है, तो कभी उनके लिविंग स्टाइल लोग कॉपी करने की कोशिश करते हैं। सेलिब्रेटीज के फैशन ट्रेंड का असर अब शादियों में भी दिखाई दे रहा है। इसके चलते शहर में मीरा कपूर और दिव्यंका त्रिपाठी के लुक में दुल्हनें दिखने के लिए तैयार हैं।
शादियों को लेकर तैयारी शुरू
शहर में जिन घरों में ग्यारस के बाद से शहनाइयां बजने वाली हैं। उन घरों में शादियों को लेकर तैयारियां अभी से होना शुरु हो चुकी हैं। जिसमें खास तौर पर दुल्हन की तैयारी अभी से होने लगी है। सभी की चाहत अलग और खूबसूरत लहंगा खरीदने की है। जरदोजी वर्क के साथ इस साल दुल्हनों के लिए मार्केट में वाइट पर्ल कलेक्शन के लहंगे आए हुए हैं। जिनकी कीमत 15 हजार से शुरू होकर लाख रुपए तक हैं।
सबसे सुंदर दिखने की चाहत
शादी में खूबसूरत दुल्हन दिखना हर किसी का एक सपना होता है। जिस सपने को पूरा करने के लिए शहर की दुल्हनों द्वारा प्रिपरेशन स्टार्ट हो चुकी हैं। सिटी मार्केट भी शादियों को लेकर दुल्हन के लिए पूरी तरह से खुद दुल्हन की तरह तैयार हो चुका है। यहां उनके लिए तरह-तरह की वैरायटी वाले लहंगे मिल रहे हैं। वेडिंग सीजन के लिए ब्राइडल, साइड लहंगों और साडि़यों को अहमदाबाद, सूरत, मुम्बई, कोलकाता और बैंगलुरु से मंगवाया जा रहा है।
पीकॉक पैटर्न में ग्रीन, ब्लू मिक्स शेड लहंगों की डिमांड
शादियों की शॉपिंग लिस्ट में जहां दुल्हन और दूल्हे की तैयारी चल रही है, वहीं शादी में तैयार होने वाले अलग-अलग लोगों द्वारा भी मनपसंद आउटफिट्स की खरीदारी की जा रही है। मार्केट में सिर्फ दुल्हन लहंगे ही नहीं, बल्कि साइड लहंगा और साडि़यों का कलेक्शन भी खास है। साइड लहंगे के लिए पीकॉक पैटर्न में ग्रीन और ब्लू मिक्स शेड लहंगों को पसंद किया जा रहा है। इनकी मार्केट में कीमत 5 हजार रुपए से शुरू होकर 22 हजार रुपए तक है।
सेलिब्रेटीज लुक पर फोकस
शहर में दुल्हनों को उनकी वेडिंग में सेलिब्रेटीज जैसा लुक चाहिए। प्रीति श्रीवास्तव बताती हैं कि उनकी शादी के लिए उन्होंने शहर की तकरीबन 12 शॉप्स से शॉपिंग की है। इसमें उन्हें अब जाकर दिव्यंका त्रिपाठी जैसा लहंगा मिला है। उन्होंने मेकअप आर्टिस्ट से भी इसी तरह के लुक देने की डिमांड की है।
यह कलर इस साल फेवरिट
पिंक
क्रीम
मैजेंटा
ब्लू
टरकाइश
रेड
चैरी
ऑरेंज

यह डिजाइन हो रही हिट फिश कट
पिछले कुछ समय से फिश कट लहंगा हर दुल्हन की पसंद बना हुआ है। इसमें इनोवेशन करते हुए मरून और रेड के साथ इसे ब्लू और पिंक शेड में लाया गया है, ताकि दुल्हन संगीत सरेमनी में पहन सके।
मुगल ब्राइडल लहंगा
जोधा और दिव्यंका त्रिपाठी के स्टाइल में मार्केट में मुगल ब्राइडल लहंगा सबसे Óयादा पसंद किया जा रहा है। इसका लुक देखने में काफी हैवी होता है, लेकिन अब इनोवेशन करके इसका वजन कम किया है।
राजस्थानी लहरिया
शहर में कुछ एेसे लोग भी हैं जो परम्पराओं के अनुसार जोड़ा पसंद करते हैं। एेसे में राजस्थानी स्टाइल का लहरिया पैटर्न भी इन दिनों लहंगों की बॉर्डर में नजर आ रहा है। यह साइड लहंगों में भी डिमांडिंग है।
शरारा लहंगा
रॉयल लुक के लिए शरारा लहंगा भी इस बार दुल्हनों की पसंद में शामिल है। मीरा कपूर द्वारा पहने गए शरारा पैटर्न के लहंगे ने इस साल दुल्हनों में इसकी डिमांड
बढ़ा दी है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो