scriptइस बाजार में बिक रहा सब कुछ मिलावटी, कहीं आप भी तो नहीं जाते यहां….देख लीजिये   | Adulterant in the every foods | Patrika News

इस बाजार में बिक रहा सब कुछ मिलावटी, कहीं आप भी तो नहीं जाते यहां….देख लीजिये  

locationजबलपुरPublished: Oct 06, 2016 11:44:00 am

Submitted by:

Lali Kosta

नवरात्र में सिर्फ दो नमूने, फिर भी बिखर गई है खाद्य विभाग की टीम

??????? ??? ????? ?? ?????, ??? ?? ???? ?? ?? ????? ????? ?? ??? ??????? ??????? ?? ???? ??? ??? ???, ???, ?????, ???????? ??? ?? ????? ?? ?? ??? ???? ???, ?????? ????? ??? ??? ???? ??? ?? ?????-??????? ???? ?? ???? ?? ???? ???????? ?? ???? ?? ????? ?????

??????? ??? ????? ?? ?????, ??? ?? ???? ?? ?? ????? ????? ?? ??? ??????? ??????? ?? ???? ??? ??? ???, ???, ?????, ???????? ??? ?? ????? ?? ?? ??? ???? ???, ?????? ????? ??? ??? ???? ??? ?? ?????-??????? ???? ?? ???? ?? ???? ???????? ?? ???? ?? ????? ?????

जबलपुर। त्योहार के सीजन में लिए दूध, तेल, मसाला, मिठाइयों आदि के नमूने जब भी लिए जाते हैं, मिलावट सामने आती है। इसके बाद भी दशहरा-मोहर्रम पर्व के मौके पर कड़ी कार्रवाई से पहले ही खाद्य विभाग की टीम बिखर गई है। जिले में छह खाद्य सुरक्षा अधिकारी तैनात हैं। दो अस्वस्थ हैं और एक नमूना सहायक को बीएलओ बना दिया गया है। इस बीच नवरात्र में नर्मदा रोड स्थित आदर्श किराना स्टोर से सिंघाड़ा और राजगीर के आटे का नमूना लिया गया। जबकि, नर्मदा डेयरी कांचघर से दूध का नमूना भरा गया है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी अम्बरीश दुबे ने कहा कि त्योहार के मौके पर गाइडलाइन के अनुसार नमूने भरे जाएंगे।

अमानक मसाला
कुंडम में फूड प्वायजनिंग होने के बाद जुलाई 2016 में कई दुकानों पर नमूने लिए गए थे। बस स्टैंड स्थित होम साईं स्वीट्स में नमकीन, शुभ साईं ट्रेडर्स में नमकीन, मेन रोड स्थित महेश किराना स्टोर में गरम मसाला और बिस्किट अमानक पाया गया है।
 Adulterant

चार साल बाद दो डेयरी संचालक को सजा
डेयरी में दूध का नमूना अमानक पाए जाने के मामले में चार साल बाद दो संचालक के खिलाफ दो हजार रुपए जुर्माना और छह माह की सजा सुनाई गई है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवकी सोनवानी ने बताया कि वर्ष 2008 में उन्होंने दोनों डेयरी से दूध के नमूने लिए थे। दोनों प्रकरण में मिलावट की पुष्टि हुई थी। खाद्य अपमिश्रण अधिनियम 1954 के तहत प्रकरण दर्ज किए गए थे। विशेष नगर निगम न्यायिक दंडाधिकारी न्यायालय ने दोनों मामले में दो हजार रुपए जुर्माना और छह माह की सजा का फैसला सुनाया है। 14 सितम्बर 2016 को महराजपुर स्थित डीके डेयरी के संचालक दीपक पटेल के खिलाफ फैसला हुआ। जबकि, इसके पहले 25 मई को रांझी स्थित नरेन्द्र डेयरी के संचालक देवेन्द्र परिहार के खिलाफ फैसला हुआ।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो