scriptनाम वापसी के बाद अब रादुविवि में चुनावी घमासान | After the withdrawal of the election, the electoral battle in RDVV | Patrika News

नाम वापसी के बाद अब रादुविवि में चुनावी घमासान

locationजबलपुरPublished: Jan 07, 2020 12:42:19 pm

Submitted by:

Mayank Kumar Sahu

फाइनल सूची रादुविवि ने की जारी रादुविवि कर्मचारी संघ चुनाव: सोमवार को चली नाम वापसी की प्रक्रिया, 9 जनवरी को होगें विश्वविद्यालय में कर्मचारी संघ के चुनाव, 530 कर्मचारी करेंगे वोटिंग

Rdvv University vacant from professors, locksmith

Rdvv University vacant from professors, locksmith

जबलपुर।

रानी दुर्गावती विवि में कर्मचारी संघ चुनाव को लेकर नाम वापसी के साथ ही विवि में सरगर्मी बढ़ गई है। सोमवार को नाम वापिसी की प्रक्रिया विवि प्रशासन द्वारा आयोजित की गई। नाम वापिसी के बाद शाम को अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई। विभिन्न पदों में चुनाव लडऩे को लेकर 53 लोगों ने उम्मीदवारी का दावा किया था। लेकिन नाम वापसी के दिन इसमें से आधे चुनाव में खड़े होने से पीछे हट गए। कुछ पूर्व पदाधिकारियों द्वारा मानमनोव्व्ल कर कुछ कर्मचारियों को नाम वापस लेने के लिए मनाया। देर शाम जारी की गई सूची के अनुसार अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सदस्य के लिए कुल 25 लोगों ने दावेदारी पेश की है। विदित हो कि 9 जनवरी को चुनाव आयोजित किए जा रहे हैं जिसमें 530 कर्मचारी शामिल होंगे।
दागी भी चुनाव मैदान में

विश्वविद्यालय के कर्मचारी संघ चुनाव में कुछ दागी कर्मचारी भी मैदान में उतर आए हैं। विवि में भर्ती प्रक्रिया में अपने रिश्तेदारों को पास कराने से जुडे कर्मचारी, मेडिकल स्केण्डल मामले के आरोपों से घिरे कर्मचारी भी चुनाव में अपना भाग्य अजमा रहे हैं। कुछ कर्मचारियों ने विभिन्न पदों के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। इसे लेकर विश्वविद्यालय में चुनाव प्रक्रिया को सवाल खड़े किए जा रहे हैं।
अध्यक्ष और महासचिव के लिए त्रिकोणीय संघर्ष
अध्यक्ष पद के लिए बैसाखू, सत्येंद्र मिश्रा, संजय यादव, उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए ब्रजेश द्विवेदी, मंगलू सिंह मरकाम, राजेंद्र कुशवाहा, रामसीजीवन सोंधिया, शंकरलाल एवं श्यामलाल पटेल ने दावेदारी पेश की है। महासचिव के एक पद के लिए अखिलेश दीक्षित, प्रेमप्रकाश पुरोहित, रामेश तिवारी चुनाव मैदान में हैं। संयुक्त सचिव के लिए जयशंकर प्रसाद पांडे, मनोज सिंह, डॉ संतोष ठाकुर, सुरेंद्र कुमार सामने हैं। कोषाध्यक्ष के लिए अंकित श्रीवास, संजय तिवारी के नाम है। इसी तरह कार्यकारिणी सदस्य के पांच पदों के अभिजीत तिवारी, देवेंद्र शर्मा, मुन्नी बाई, प्रवीण जायसवाल, संजय यादव, सुब्बा राव, सुरेश तिवारी शामिल हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो