scriptआज असीमित धन की प्राप्ति का योग, अग्रि देव का पूजन होगा लाभदायक: पंचांग | agnidev ko manane ka mantra, dhanwan banne ke upay | Patrika News

आज असीमित धन की प्राप्ति का योग, अग्रि देव का पूजन होगा लाभदायक: पंचांग

locationजबलपुरPublished: Feb 10, 2020 10:31:10 am

Submitted by:

Lalit kostha

आज असीमित धन की प्राप्ति का योग, अग्रि देव का पूजन होगा लाभदायक: पंचांग
 

earn millions of rupees from the gift app (tohfa app): watch video

earn millions of rupees from the gift app (tohfa app): watch video

जबलपुर। शुभ विक्रम संवत् : 2076, संवत्सर का नाम : परिधावी, शाके संवत् : 1941, हिजरी संवत् : 1441 , मु.मास : जमादि उल , उस्सानी 15, अयन : उत्तरायण, ऋतु : शिशिर ऋतुु, मास : फाल्गुन, पक्ष : कृष्ण पक्ष,
तिथि – सूर्योदय से प्रात: 09.44 मि. तक नंदा संज्ञक एकम तिथि रहेगी पश्चात भद्रा संज्ञक द्वितीया तिथि लगेगी। प्रतिपदा तिथि में अग्निदेव की पूजा करके अमृतरूपी घृत का हवन करे तो उस हवि से समस्त धान्य और अपरिमित धन की प्राप्ति होती है। द्वितीया को ब्रह्मा की पूजा करके ब्रह्मचारी ब्राह्मण को भोजन कराने से मनुष्य सभी विद्याओं में पारंगत हो जाता है।
योग- सूर्योदय से प्रात: 11.32 मि. तक शोभन योग रहेगा पश्चात अतिगण्ड योग लगेगा। शोभन योग के स्वामी वृहस्पतिदेव माने जाते हैं जबकि अतिगण्ड योग के स्वामी चन्द्रदेव माने गए हंै।
विशिष्ट योग- शोभन योग बेहद शुभ माना जाता है जबकि अतिगण्ड योग अशुभ माना गया है। शोभन योग में कोई भी शुभ कार्य कर सकते हंै जबकि अतिगण्ड योग के प्रथम 02.24 मि. का त्याग करना चाहिए।
करण- सूर्योदय से प्रात: 09.44 मि. तक कौलव नामक करण रहेगा पश्चात तैतिल नामक करण लगेगा। इसके पश्चात गर नामक करण लगेगा।
नक्षत्र- सूर्योदय से दोप. 05.05 मि. तक उग्र क्रूर मघा नक्षत्र रहेगा पश्चात उग्र क्रूर पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र लगेगा। वर-वधू की दिखाई रस्म, सगाई, विवाह आदि के लिए मघा नक्षत्र शुभ माने गए हैं। फसल की बुवाई, वृक्षारोपण जैसे कार्यों के लिए मघा नक्षत्र उपयुक्त होते हैं। मकान, दुकान, छत, कुआं और जल संबंधी कार्य पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में करना शुभ रहता हैं।

agnidev ko manane

आज के मुहूर्त – अनुकूल समय में विद्या अध्ययन प्रारंभ करने के लिए शुभ मुहूर्त है।
श्रेष्ठ चौघडि़ए – प्रात: 07.03 मि. से 08.27 मि. तक अमृत का चौघडिय़ा रहेगा। प्रात: 09.50 मि. से 11.14 मि. तक शुभ का चौघडिय़ा रहेगा एवं दोप. 02.02 मि. से सायं: 06.13 मि. तक क्रमश: चंचल लाभ व अमृत के चौघडिय़ा रहेंगे।
व्रत/पर्व – फाल्गुन कृष्ण पक्ष प्रारंभ।
चंद्रमा – सूर्योदय से लेकर सम्पूर्ण दिवस पर्यन्त तक चंद्रमा अग्नि तत्व की सिंह राशि में रहेंगे।
दिशाशूल- पूर्व दिशा में। (अगर हो सके तो आज के दिन पूर्व दिशा में यात्रा को टालना चाहिए)।
राहु काल – प्रात: 08.27.07 से 09.50.54 तक राहु काल वेला रहेगी। अगर हो सके तो इस समय में शुभ कार्यों को करने से बचना चाहिए।
आज जन्म लिए बच्चे- आज जन्म लिए बच्चों के नाम (मू, मे, मो, टा, टी) अक्षरों पर रख सकते हैं। आज जन्मे बच्चों का जन्म चांदी के पाए में होगा। सूर्योदय से लेकर सम्पूर्ण दिवस पर्यन्त तक सिंह राशि रहेगी। आज दोप. 05.05 मि. तक जन्म लिए बच्चे की मूलशांति अवश्य कराएं। ऐसे जातक शरीर से सुंदर होंगे। प्राय: इनका भाग्योदय करीब 18 वर्ष की आयु में होगा। अपने जीवन में समाज सुधारक का कार्य जरूर करेंगे। इनकी मनोवृत्ति विवादित व स्वार्थशील रहेगी। सिंह राशि में जन्मे
जातक को कुपित होने से बचना चाहिए। हमेशा उच्चाभिलाषी होना चाहिए।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो