scriptइस बड़े शहर से मिलेगी एयर कनेक्टिविटी, होगा फायदा | Air connectivity will be available from this big city, will benefit | Patrika News

इस बड़े शहर से मिलेगी एयर कनेक्टिविटी, होगा फायदा

locationजबलपुरPublished: Mar 14, 2020 08:40:12 pm

Submitted by:

virendra rajak

फ्लाईबिग कम्पनी ने एआईआई से मांगा है स्लॉट 

Flight

Flight

जबलपुर. शहर को लम्बे समय से पुणे के लिए सीधी एयर कनेक्टिविटी का इंतजार है। आने वाले कुछ दिनों में यह इंतजार खत्म हो सकता है। जानकारी के अनुसार इंटर स्टेट एयर कनेक्टिविटी को पुणे से कनेक्ट करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए फ्लाईबिग कम्पनी ने पुणे में स्लॉट मांगा है। एआईआई की ओर से पुणे में स्लॉट आवंटित होते ही शहर सीधे पुणे से जुड़ जाएगा।
इसलिए है महत्वपूर्ण
पुणे व्यावसायिक, व्यापारिक और एजुकेशन की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। वहां शहर के करीब 20 हजार लोग रहते हैं। अभी पुणे से जबलपुर और जबलपुर से पुणे के लिए केवल एक ट्रेन है। पुणे जाने के लोग या तो पहले से रिजर्वेशन कराते हैं या नागपुर से पुणे और पुणे से नागपुर के लिए फ्लाइट लेते हैं। वहां से सडक़ मार्ग से शहर पहुंचते हैं।
ये है स्थिति
– 01 सीधी ट्रेन है जबलपुर से पुणे के लिए
– 03 हजार लोग करते हैं सफर
– 200 से अधिक है ट्रेन में वेटिंग
– 20 हजार लोग पुणे में रहते हैं शहर के
गुरुग्राम हरियाणा स्थित फ्लाईबिग कम्पनी ने इंटर स्टेट कनेक्टिविटी देने की कोशिश शुरू की है। पहले चरण में जबलपुर को भोपाल और इंदौर से जोड़ा जाएगा। इस रूट पर 72 सीटर एयरक्राफ्ट का संचालन होगा।
रायपुर-जबलपुर फ्लाइट अधर में
रायपुर और जबलपुर के बीच लम्बे समय से सीधी फ्लाइट शुरू करने की बात कही जा रही है। शहर और रायपुर से प्रतिदिन हजारों लोगों का आना-जाना होता है। प्रयाग भी महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों में शामिल हैं। कुछ समय पूर्व यहां से भी सीधी फ्लाइट शुरू करने की बात कही गई थी, लेकिन बात आगे नहीं बढ़ी।
वर्जन
कम्पनी जबलपुर, भोपाल और इंदौर की प्रस्तावित वायुसेवा को पुणे से जोडऩे का प्रयास कर रही है। लेकिन, पुणे के एयरपोर्ट पर स्लॉट (स्थान) की उपलब्धता की दिक्तत आ रही है, जिसे दूर करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
मनीष कौल, असिस्टेंट वाइस प्रेसीडेंट
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो