script25 जून से इस एयरपोर्ट से भी उड़ान भरेंगें विमान, यह रहेगा समय और ऐसा है एयर फेयर | aircraft will also fly from this airport from June 25 | Patrika News

25 जून से इस एयरपोर्ट से भी उड़ान भरेंगें विमान, यह रहेगा समय और ऐसा है एयर फेयर

locationजबलपुरPublished: May 22, 2020 07:29:52 pm

Submitted by:

virendra rajak

दिल्ली के लिए तीन और मुंबई के लिए रोजाना रहती हैं दो फ्लाइट

Demo

प्रतीकात्मक तस्वीर

जबलपुर. शहर के डुमना एयरपोर्ट से भी 25 जून से विमानों उड़ान भर पाएंगें। स्पाइस जेट ने शुक्रवार को मुंबई और दिल्ली से आने जाने वाली फ्लाइट्स के शेडय़ूल भी जारी कर दिए हैं। शेड्यूुल जारी होते ही दोनों शहरों के लिए बुकिंग भी शुरू हो गई है। हालांकि जो एयर फेयर जारी किया गया है, वह सामान्य दिनो की अपेक्षा अधिक है। इसमें मुंबई से जबलपुर आने का फेयर काफी अधिक है। ऐसे में फ्लायर्स को ज्यादा कीमत चुकानी पड़ेगी। जानकारी के अनुसार एयरपोर्ट के भीतर और बाहर जाते वक्त फ्लायर्स की स्क्रीनिंग होगी और उन्हें मास्क पहना अनिवार्य होगा।
यह है स्पाइस का शेड्यूल और फेयर
कहां से-कहां तक- फेयर
जबलपुर-दिल्ली-7620
दिल्ली-जबलपुर-7618
जबलपुर-मुंबई-5520
मुंबई-जबलपुर-12289
यह है स्थिति
जबलपुर से दिल्ली के लिए एयर इंडिया, स्पाइस जेट, इंडिगो, दिल्ली-जबलपुर के लिए एयर इंडिया, स्पाइस जेट की नियमित फ्लाइट है। मुम्बई जाने के लिए स्पाइस जेट और इंडिगो के विमान हैं, लेकिन वापसी के लिए केवल स्पाइस जेट की फ्लाइट है।
इंडिगो और एयर अभी नहीं
इंडिगो और एयर इंडिया द्वारा भी इन दोनों रूटों पर विमान सेवाएं संचालित की जाती हैं, लेकिन दोनो ही कंपनियों ने अब तक अपने शेड्यूल जारी नहीं किए है। जिससे फ्लायर्स में थोड़ी असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
यह रहेगा समय
जबलपुर से शुरू होने वाली उडान शाम 4.15 बजे उडेगी। यह उड़ान दो घंटे दस मिनिट बाद शाम 6.25 बजे दिल्ली पहुंचेगी। वहीं दिल्ली से विमान सुबह 6.05 बजे उड़ान भरेगा, जो एक घंटे 40 मिनिट बाद सुबह 7.45 बजे जबलपुर पहुंचेगा। वहीं उडान सुबह 8.05 बजे ़उडेगी। यह उड़ान दो घंटे पांच मिनिट बाद 10.10 बजे मुंबई पहुंचेगी। वहीं मुंबई से विमान दोपहर 1.55 बजे उड़ान भरेगा, जो दो घटे बाद 3.55 बजे जबलपुर पहुंचेगा।
वर्जन
जबलपुर से भी 25 मई से विमानों ाक संचालन शुरू होगा। स्पाइस का दिल्ली और मुंबई का शेड्यूल आ गया है।
मनोज सिंह, डायरेक्टर, एयरपोर्ट
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो