scriptरक्षाबंधन पर महंगी हुई हवाई उड़ान, मुंबई, अहमदाबाद का फेयर बढ़ा | airline ticket price hike in raksha bandhan 2019 | Patrika News

रक्षाबंधन पर महंगी हुई हवाई उड़ान, मुंबई, अहमदाबाद का फेयर बढ़ा

locationजबलपुरPublished: Jul 27, 2019 10:43:26 am

Submitted by:

Lalit kostha

त्यौहारी सीजन आते ही महंगे बल्कि दो गुने तक हो जाते हैं

Indigo airlines

इंडिगो एयरलाइंस

जबलपुर। त्यौहारी सीजन में फिर एक बार हवाई यात्रा महंगी होने वाली है। जबलपुर से उडऩे वाली अधिकतर फ्लाइट फुल ही रहती हैं। ऐसे में विमान कंपनिया त्यौहारों का फायदा उठाकर लोगों की जेब हल्की करने से नहीं चूकती हैं। जो फेयर अभी कम में हैं, वे त्यौहारी सीजन आते ही महंगे बल्कि दो गुने तक हो जाते हैं।
वैसे इन दिनों दिल्ली आने-जाने का एयर फेयर कम है, वहीं अहमदाबाद और मुम्बई जाने के फेयर में थोड़ा उछाल आया है। मौसम में बदलाव और गर्मी की छुट्टियां खत्म होने के चलते यात्री संख्या कम हुई है, जिससे फेयर भी कम हो गया है। हालांकि रक्षा बंधन और उसके आसपास के दो दिनों में फेयर में थोड़ी बढ़ोत्तरी आ सकती है।
रक्षाबंधन पर बढ़ेगा फेयर
रक्षाबंधन 15 अगस्त को है। इस दिन राष्ट्रीय अवकाश भी है। इसके चलते विमानों में भीड़ बढऩे की उम्मीद जताई जा रही है। क्योंकि शहर के बहुत से छात्र और नौकरीपेशा दिल्ली, मुम्बई और अहमदाबाद में रहते हैं। जानकारी के अनुसार रक्षाबंधन समेत उसके एक दिन पूर्व व एक दिन बाद तक एयर फेयर में थोड़ा उछाल आएगा।
रूट -अधि -न्यूनतम
जबलपुर-दिल्ली -2999 -2666
दिल्ली-जबलपुर -2998 -2681
जबलपुर-अहमदाबाद -6000 -3561
अहमदाबाद-जबलपुर -6440 -3824
जबलपुर-मुम्बई -6222 -5125
मुम्बई-जबलपुर -5522 -5208
(किराया रुपए में अधिकतम न्यूनतम)

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो