scriptAlert- मॉर्निंग वॉक के समय रहे सावधान, हो सकते हैं इस हादसे का शिकार | Alert- be careful during the morning walk | Patrika News

Alert- मॉर्निंग वॉक के समय रहे सावधान, हो सकते हैं इस हादसे का शिकार

locationजबलपुरPublished: Aug 26, 2017 06:13:00 pm

Submitted by:

Premshankar Tiwari

आदर्श कॉलोनी में वारदात

Alert- be careful during the morning walk

Alert- be careful during the morning walk

जबलपुर। शहर की सड़कों पर यदि आप मॉर्निंग वॉक पर निकल रहे है तो सावधान रहिए। खासतौर से महिलाएं ज्यादा अलर्ट रहे। क्योंकि लूटरे बाइकर्स मार्निंग वॉक पर जाने वाली महिलाओं के शॉफ्ट टारगेट है। वे लगातार सड़क में टहलने निकली महिलाओं को लूट रहे है। एक ऐसी ही वारदात शुक्रवार की सुबह अधारताल थाना क्षेत्र में हुई। जहां, एक ब्यूटी पार्लर संचालिका की चेन लूट ली गई। आरोपित मौका-ए-वारदात के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। अधारताल पुलिस मामला दर्ज कर आरोपितों को तलाश रही है।
घर लौटते वक्त हादसा
पुलिस ने बताया कि मौसम विभाग के पीछे एमआईजी-६८ में रहने वाले जाहिद खान की पत्नी आयशा मॉर्निंग वॉक में घर लौट रहीं थीं। घर के पास ही अचानक उनके सामने एक बाइक रुकी। घबराकर उन्होंने युवकों से बाइक रोकने का कारण पूछा, तभी बाइक पर पीछे बैठे युवक ने उनके गले में झपट्टा मारा और उनकी तीन तोला वजनी सोने की चेन लूट ली।
भाग निकले आरोपी
लुटेरों ने जैसे ही महिला के गले में झपट्टा मारा उसने मदद की आवाज लगाई। लेकिन महिला के आसपास कोई नहीं था और सड़क भी सूनी थी। जब लोग महिला के चिल्लाने की आवाज की सुनकर वहां तक पहुंचे। तब तक आरोपित वहां से भाग निकले।
पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट
घटना के बाद घबराई महिला ने घर पहुंचकर परिजनों को बताया। इसके बाद वह अधारताल थाने पहुंची। पुलिस अधिकारियों को विस्तार से घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने मामले को पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।
पहले एफआईआर ही नहीं हुई
महिला द्वारा लूट की जानकारी देते ही पुलिस तत्काल अलर्ट हो गई। कई टीमें थाना क्षेत्र में संदेहियों की तलाश में जुट गईं। पूरे शहर में अलर्ट भी किया, लेकिन आरोपितों का पता नहीं चला। वहीं शांति नगर में भी लूट की कोशिश की एक वारदात हुई, लेकिन मामले में एफआईआर नहीं हुई।
हुलिए के आधार पर पूछताछ
अधारताल पुलिस थाना प्रभारी विपिन ताम्रकार के अनुसार हुलिए के आधार पर आरोपितों का पता लगाया जा रहा है। पूर्व में एेसी वारदातों को अंजाम देने वाले कई हिरासत में हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो