जबलपुर

आज जबलपुर में बारिश और आंधी का अलर्ट, दो दिन तक बिगड़ा रहेगा मौसम का मिजाज – देखें वीडियो

आज जबलपुर में बारिश और आंधी का अलर्ट, दो दिन तक बिगड़ा रहेगा मौसम का मिजाज – देखें वीडियो

जबलपुरApr 26, 2024 / 01:22 pm

Lalit kostha

weather

जबलपुर. गर्म हवा के थपेड़ों से चार दिनों से लोग परेशान हैं। गुरुवार को अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार बढ़ती गर्मी पर फिर ब्रेक लग सकता है। 26 अप्रेल को जबलपुर सहित सभाग के कई जिलों में राहत की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। इससे दिन के अधिकतम तापमान में चार डिग्री तक की गिरावट आ सकती है।
गुरुवार को सुबह से ही सूर्यदेव जमकर तपे। छह किमी की रतार से चली गर्म हवा ने झुलसा दिया। बीते तीन दिन से अधिकतम तापमान लगातार बढ़ा है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 38.3 व बुधवार को अधिकतम तापमान 39.0 डिग्री दर्ज किया गया था। गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री पहुंच गया। यह सामान्य से एक डिग्री अधिक था। न्यूनतम तापमान 24 से गिरकर 23 डिग्री पहुंच गया। यह सामान्य से एक डिग्री कम था।
मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में पश्चिम विक्षोभ चक्रवातीय परिसंचरण के रूप में उत्तरी पाकिस्तान के ऊपर माध्य समुद्र तल से 3.1 किमी और 7.6 किमी की ऊंचाई के बीच स्थित है। एक चक्रवातीय परिसंचरण पूर्वात्तर राजस्थान के ऊपर मध्यम समुद्र तल से एक किमी की ऊंचाई पर सक्रिय है। इस समय मध्य महाराष्ट्र और कर्नाटक होते हुए केरल तक हवा में अस्थिरता है। इससे तेज हवा चलेगी और नमी बढ़ेगी।

संबंधित विषय:

Hindi News / Jabalpur / आज जबलपुर में बारिश और आंधी का अलर्ट, दो दिन तक बिगड़ा रहेगा मौसम का मिजाज – देखें वीडियो

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.