scripttop astrologer in jabalpur: आज स्नान दान श्राद्ध भौमवती अमावस्या का व्रत, पिंडदान से पितर होंगे प्रसन्न: आज का पंचांग | Amavasya November 26, 2019, astrology today in hindi 2019 | Patrika News
जबलपुर

top astrologer in jabalpur: आज स्नान दान श्राद्ध भौमवती अमावस्या का व्रत, पिंडदान से पितर होंगे प्रसन्न: आज का पंचांग

आज स्नान दान श्राद्ध भौमवती अमावस्या का व्रत, पिंडदान से पितर होंगे प्रसन्न: आज का पंचांग

जबलपुरNov 27, 2019 / 11:58 am

Lalit kostha

amavasya.jpg

top astrologer in jabalpur

जबलपुर। शुभ विक्रम संवत् : 2076, संवत्सर का नाम : परिधावी, शाके संवत् : 1941, हिजरी संवत् : 1441, मु.मास: रवि उलअव्वल 28, अयन : दक्षिणायन, ऋतु : शरद, मास : मार्गशीर्ष, पक्ष : कृष्ण
तिथि – रिक्ता एवं पितर तिथि अमावस्या रात्रि 8.57 तक उपरांत नंदा तिथि प्रतिपदा रहेगी। रिक्ता तिथि अमावस्या प्राय: पितर तर्पण, पिंडदान, मंत्र तंत्र साधना जैसे कार्य हेतु अत्यंत मंगलकारी मानी जाती है। आज भौमवती अमावस्या का मंगलकारी दिवस रहेगा, आज के दिन पवित्र सरोवर सरिता स्नान तथा दान पुण्य अत्यंत कल्याणकारी रहेगा।
योग- रात्रि 10.31 तक अतिगंड उपरांत सुकर्म योग रहेगा। शुभ कार्य हेतु सुकर्म योग शुभ रहेगा।
विशिष्ट योग- आज तीर्थाटन का विशेष योग रहेगा। पवित्र सरिता में स्नान तथा तीर्थ सेवा करना परम कल्याणकारी है।
करण- सूर्योदय काल से चर उपरंात नाग तदनंंतर किस्तुघ्र करण का प्रवेश होगा। करण सामान्य है।
नक्षत्र- मिश्रसंज्ञक तिर्यड़मुख नक्षत्र विशाखा प्रात: 10.6 तक उपरांत अनुराधा नक्षत्र रहेगा। विशाखा नक्षत्र में हाथी घोड़े की शुभ सवारी, औषधि सेवन, अलंकार, आभूषण निर्माण, बगीचा, पौधरोपण, लेखन, दर्शन सामाजिक सेवा से जुड़े कार्य अत्यंत शुभ तथा मंगलकारी माने जाते हैंै। इस नक्षत्र में प्रतिष्ठा वास्तु से जुड़े कार्य शुभ माने जाते हैं।

panchang01.png

शुभ मुहूर्त – ंआज प्रसूति स्नान, असद कार्य अग्रि विषयक कार्य, शस्त्र निर्माण कर्जनिपटारा, पत्रलेखन, मित्र मिलन तथा देवदर्शन से जुड़े कार्य अत्यंत शुभ तथा मंगलकारी रहेंगे।
श्रेष्ठ चौघडि़ए- आज प्रात: 9.00 से 10.30 चर दोपहर 10.30 से 1.30 लाभ तथा अमृत एवं रात्रि 7.30 से 9.00 तक लाभ की चौघडिय़ा शुभ तथा मंगलकारी मानी जाती है।
व्रतोत्सव- आज स्नान दान श्राद्ध भौमवती अमावस्या का व्रत व्रतोत्सव पर्व रहेगा। पितर सेवा कल्याणकारी रहेगी।
चन्द्रमा : दिवस रात्रि पर्यंत तक मंगल प्रधान राशि वृश्चिक राशि में संचरण करेगा।
ग्रह राशि नक्षत्र परिवर्तन: सूर्य के वृश्चिक राशि में गुरु धनु राशि में तथा शनि धनु राशि के साथ सभी ग्रह यथा राशि पर स्थित हैं। सूर्य का अनुराधा नक्षत्र में संचरण रहेगा।
दिशाशूल: आज का दिशाशूल उत्तर दिशा में रहता है, इस दिशा की व्यापारिक यात्रा को यथा संभव टालना हितकर है। चन्द्रमा का वास उत्तर दिशा में है, सन्मुख एवं दाहिना चन्द्रमा शुभ माना जाता है।
राहुकाल: दोपहर 3.00.00 बजे से 4.30.00 बजे तक। (शुभ कार्य के लिए वर्जित)
आज जन्म लेने वाले बच्चे – आज जन्मे बालकों का नामाक्षर ती,तू,ते,ता अक्षर से आरम्भ कर सकते हैं। विशाखा नक्षत्र में जन्मे बालकों की राशि वृश्चिक होगी, राशि स्वामी मंगल तथा रजतपाद पाया में जन्म माना जाएगा। वृश्चिक राशि के जातक प्राय: भाग्यवादी, नैसर्गिक कार्यों के प्रति रुचि मिलनसार, दयालु, परोपकारी, उदारवादी, प्रभावशाली, प्रगतिवादी, कार्यकुशल तथा जन हितैषीकार्य में रुचि रखने वाले होते हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो