scriptविश्व की अनूठी तैराकी: युवाओं ने नर्मदा की लहरों पर फहराया तिरंगा, आप भी देखें | Amazing Swimming for the Nation in Jabalpur | Patrika News

विश्व की अनूठी तैराकी: युवाओं ने नर्मदा की लहरों पर फहराया तिरंगा, आप भी देखें

locationजबलपुरPublished: Aug 14, 2017 03:37:00 pm

Submitted by:

Premshankar Tiwari

जबलपुर में पिछले कई साल से निकल रही है यह संदेश यात्रा, 150 से ज्यादा युवक हाथों में तिरंगा लिए करते हैं तैराकी

Amazing Swimming for the Nation in Jabalpur

Amazing Swimming for the Nation in Jabalpur

जबलपुर। शहर के कुछ युवा आजादी का जश्न एक अलग अंदाज में मनाते है। देशभक्तों की यह टोली नर्मदा की लहरों पर तिरंगा फहराते है। नर्मदा के तेज प्रवाह में हाथों में राष्ट्रध्वज थामे लगभग 10 किलोमीटर की लंबी यात्रा करते है। देशप्रेम का संदेश लेकर ये यात्रा प्रतिवर्ष स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले होती है। इस यात्रा पर सोमवार को सोमवार को करीब 150 से ज्यादा युवक निकले। देश प्रेम का संदेश लेकर देश भक्तों का यह दल नर्मदा की लहरों पर जिलहरी घाट से तिलवाराघाट तक का सफर तय किया। नर्मदा नदी की लहरों पर जब चारों तरफ तिरंगा फहरा, उस दृश्य को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग नर्मदा तट पर मौजूद थे।

नौ वर्ष पहले शुरुआत
यात्रा की शुरुआत नौ साल पहले हुई थी। संस्थापक सदस्यों में शामिल विवेक यादव ने बताया कि इस तिरंगा यात्रा के माध्यम से देश के गौरवशाली इतिहास को याद किया जाता है। इस अखंड भारत संदेश यात्रा की शुरुआत 40 लोगों से हुई थी। अब इसमें युवा, बच्चे, बुजुर्ग व महिलाएं सभी शामिल होते है।
बांध से पानी छूटने पर भी नहीं टूटा हौसला
अखंड भारत संदेश यात्रा के सदस्यों के अनुसार तेज बारिश और नदी के उफान पर होने के बाद भी यात्रा अनवरत जारी रहती है। इस दौरान बरगी बांध से पानी छूटने की स्थिति में मुश्किलें बढ़ जाती है लेकिन यात्रा पूरी की जाती है। हर मुश्किल परिस्थिति की चुनौती स्वीकर करके युवक तिरंगा लेकर नर्मदा की लहरों की सवारी करते है।
देश भक्ति की अलख
अखंड भारत दिवस 14 अगस्त को मनाया जाता है। नर्मदा तिरंगा यात्रा निकालने का उद्देश्य युवाओं व नौनिहालों में देश की अखंडता एवं एकता की अलख जगाए रखना है। यात्रा का नेतृत्व संजय सिंह यादव, अशोक ग्रोवर, दीपक असरानी, रूप सिंह मंटू, राजकुमार यादव, महेश चौहान, संजू ठाकुर, सुरेश नेमा, पूनम ग्रोवर, भारत यादव, ममता सोनी समस्त अन्य वरिष्ठ सदस्य करते है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो