scriptइमरती सा महका तालाब, श्रमदानियों का बढ़ा उत्साह- देखें वीडियो | amazing videos of water saving | Patrika News

इमरती सा महका तालाब, श्रमदानियों का बढ़ा उत्साह- देखें वीडियो

locationजबलपुरPublished: May 16, 2018 11:21:08 am

Submitted by:

Lalit kostha

इमरती सा महका तालाब, श्रमदानियों का बढ़ा उत्साह- देखें वीडियो

amazing videos of water saving

amazing videos of water saving

जबलपुर. गढ़ा क्षेत्र के पंडा की मढि़या स्थित एेतिहासिक इमरती तालाब में चलाए जा रहे पत्रिका के अमृतं जलम अभियान में रोज भागीरथियों की टोली उत्साह के साथ उमड़ रही है। तीन दिन में एक घाट के किनारे से चोई हटाने का काम पूरा हुआ, तो वहां का पानी भी हिलोंरे मारने लगा। अभियान में शामिल अतिथियों व श्रमदानियों ने जल स्रोतों को संरक्षित रखने की शपथ ली।

about- पत्रिका के अमृतं जलम् अभियान में चौथे दिन जुटे भागीरथी अतिथियों ने बताई जल संरक्षण करने की जरूरत

सकारात्मक परिणाम जल्द आएंगे
डॉ. अखिलेश गुमास्ता ने कहा पत्रिका ने पवित्र भावना के साथ यह कार्य किया है। इसके सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। मेडिकल सांइस यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. डीपी लोकवानी ने कहा कि दुनिया में पानी के किनारे ही बड़े शहर बसे हैं। जबलपुरवासी इस मामले में खुशनसीब है। पत्रिका ने जागरूक किया है, तो सभी संकल्प लें। जिस तरह अपने घर को स्वच्छ रखते हैं, उसी तरह जल स्रोतों को स्वच्छ रखेंगे।

इच्छाशक्ति जरूरी
निगम में नेता प्रतिपक्ष राजेश सोनकर ने कहा कि जल व पर्यावरण संरक्षण के लिए इच्छाशक्ति होना चाहिए। जनहित के मुद्दे दलगत राजनीति से ऊपर होने चाहिए। आइएमए के प्रदेश सचिव डॉ. आरके पाठक ने कहा कि पत्रिका भविष्य की चिंता कर रहा है। अभियान से इमरती तालाब की तस्वीर बदल जाएगी।

अभियान को बताया अनुकरणीय
भाजपा के सम्भागीय मीडिया प्रभारी रवींद्र पचौरी ने कहा कि पत्रिका के प्रयासों से शहर के तालाब सरंक्षित हुए। एल्गिन हॉस्पिटल की अधीक्षक डॉ. निशा साहू, रोटरी क्लब ऑफ जबलपुर क्वींस की अध्यक्ष प्रियंका श्रीवास्तव, डॉ. अंशू नैयर ने इस अभियान को अनुकरणीय बताया। नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी जीएस चंदेल, पूर्व पार्षद दिलीप पटेल, कांग्रेस के अखिलेश शर्मा ने अभियान के लिए पत्रिका को साधुवाद दिया। कमला नेहरु नगर व्यापारी संघ के अध्यक्ष धनंजय बाजपेयी, भूजलविद विनोद दुबे, रुपकिशोर प्रयासी ने क्षेत्र में जागरूकता रैली निकालने की बात कही।

पत्रिका के प्रयास से ही बचे तालाब
पार्षद केवल कृष्ण आहूजा ने कहा कि पत्रिका के अमृतं जलम अभियान ने शहर के तालाबों की तस्वीर बदल दी है। 8 तालाब के साथ ही 1 बावड़ी पत्रिका ने साफ कराई। इस अवसर पर सुरेंद्र वर्मा, विष्णु दत्त शर्मा, मुकेश गर्ग, एड. मनीष दुबे, मुईन उस्मानी, अशोक कश्यप, आलोक उपाध्याय, मनोज विश्वकर्मा एवं वीरेंद्र नामदेव, गंगाराम प्रजापति, ओमप्रकाश कोष्टा, चेतराम कोष्टा, विवेक विश्वकर्मा, सुरेंद्र सैनी, गौरव अरोरा, जगरत अरोरा, रिंकू रघुवंशी, श्रीराम मानस महिला मंडल की अध्यक्ष संध्या दुबे, रोटरी क्लब की बिंदू दुबे, राधिका बहरे, कल्याणी बहरे, आरती पाठक, अमिता गौतम भी श्रमदान में सहयोग दिया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो