scriptसीएम कहते रहे हम नहीं लागू करेंगे CAA, 5 पाक शरणार्थियों को नागरिकता सम्मान दे गए शाह | Amit Shah: conferred citizenship honor to 5 Pak refugees | Patrika News

सीएम कहते रहे हम नहीं लागू करेंगे CAA, 5 पाक शरणार्थियों को नागरिकता सम्मान दे गए शाह

locationजबलपुरPublished: Jan 13, 2020 10:43:52 am

Submitted by:

Pawan Tiwari

अमित शाह ने रैली को संबोधित करते हुए कहा था- CAA पूरे देश में लागू करके रहेंगे।

सीएम कहते रहे हम नहीं लागू करेंगे CAA, 5 पाक शरणार्थियों को नागरिकता सम्मान दे गए शाह

सीएम कहते रहे हम नहीं लागू करेंगे CAA, 5 पाक शरणार्थियों को नागरिकता सम्मान दे गए शाह

जबलपुर. मुख्यमंत्री कमलनाथ नागरिकता संशोधन कानून को मध्यप्रदेश में लागू करने से इंकार कर रहे हैं। कमलनाथ लगातार कह रहे हैं कि वो मध्यप्रदेश में नागरिकता संशोधन कानून को लागू नहीं करेंगेष कमलनाथ के विरोध के बीच केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मध्यप्रदेश के बालाघाट में रह रहे 5 पाक शरणार्थियों को नागरिकता सम्मान दिया। बता दें कि नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने के लिए गृहमंत्री अमित शाह रविवार को जबलपुर पहुंचे थे।
https://twitter.com/AmitShah?ref_src=twsrc%5Etfw
पांच शरणार्थियों को मिला नागरिकता सम्मान
पाकिस्तान के सिंध प्रांत से आए शरणार्थी का जीवन जी रहे 5 लोगों को गृहमंत्री अमित शाह ने मंच पर नागरिकता सम्मान किया। इस दौरान 5 की आंखों में आंसू छलक पड़े। अमित शाह ने राजकुमार खत्री, श्रीचंद मुरनानीस अजित कुमार नागदे, सेठ गोपालदास और करमचंद नागदे का सम्मान किया। शरणार्थी के तौर पर लंबे समय से बालाघाट में रह रहे पांचों लोगों ने बताया कि वे अविभाजित भारत के नागरिक थे। बंटवारा के समय अपनों से बिछड़ गए थे। कई दशकों की यातनाएं सहीं। अंत में अपना सबकुछ छोड़कर अपनी जीवन बचाने और बहन-बेटियों की लाज बचाने के लिए भारत आ गए थे। यहां की नागरिकता उन्हें नहीं मिल पाई थी। केन्द्र ने नागरिकता संशोधन लाकर इस समस्या का निराकरण कर दिया।
सीएम कहते रहे हम नहीं लागू करेंगे CAA, 5 पाक शरणार्थियों को नागरिकता सम्मान दे गए शाह
शाह ने कमलनाथ पर साधा निशाना
अमित शाह ने कमलनाथ पर हमला बोलते हुए कहा था- कमलनाथ जी जोर-जोर से कहते हैं CAA लागू नहीं होगा। अरे कमलनाथ जी ये जोर से बोलने की आयु नहीं है आपकी, स्वास्थ्य बिगड़ जाएगा। अगर इतना जोर बाकी है तो मध्य प्रदेश को ठीक करिए। किसानों का कर्ज माफ नहीं किया, प्रदेश को खनन माफियाओं के हवाले कर दिया।
सीएम कहते रहे हम नहीं लागू करेंगे CAA, 5 पाक शरणार्थियों को नागरिकता सम्मान दे गए शाह
कमलनाथ कर रहे हैं विरोध
मध्यप्रदेश के सीएम कमल नाथ नागरिकता संशोधन कानून का विरोध कर रहे हैं। कमलनाथ ने नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ राजधानी भोपाल में पैदल मार्च भी किया था इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली में कांग्रेस के सत्याग्रह को संबोधित करते हुए कहा था कि हम अपने प्रदेश में किसी ऐसे कानून को लागू नहीं करेंगे जो तोड़ने वाला हो।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो