scriptMP elections 2018: राहुल और कमलनाथ को अमित शाह ने दी ये खुली चुनौती, देखें लाइव वीडियो | amit shah's open challenge to rahul and kamalnath | Patrika News

MP elections 2018: राहुल और कमलनाथ को अमित शाह ने दी ये खुली चुनौती, देखें लाइव वीडियो

locationजबलपुरPublished: Nov 19, 2018 05:18:05 pm

Submitted by:

Premshankar Tiwari

शाह ने कहा, काम पर युवाओं की डिबेट करा लें नाथ

amit shah's open challenge to rahul and kamalnath

राहुल और कमलनाथ को अमित शाह ने दी ये खुली चुनौती

जबलपुर/नरसिंहपुर। सूबे में चुनावी सरगर्मी शवाब पर है। एक तरफ जबलपुर में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने राहुल पर कटाक्ष करते हुए भाजपा का पक्ष रखा, वहीं नरसिंहपुर में भाजपा के राष्ट्रीय अमित शाह ने राहुल गांधी व अमित शाह पर जवाबी हमला बोलते हुए उन्हें खुली चुनौती दे डाली। शाह ने कहा कि भाजपा विकास पर विश्वास करती है। मोदी, शिवराज और भाजपा ने अपने कार्यकाल में क्या किया है, राहुल और कमलनाथ इसके लिए युवाओं से चर्चा करके इसका जवाब ले सकते हैं। शाह यहां जनपद मैदान में चुनावी सभा का संबोधित कर रहे थे। उन्होंने दोहराया कि सबका साथ, सबका विकास ही भाजपा का लक्ष्य है।

किसानों के हित में काम
शाह ने कांग्रेस नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि इतने साल में कांग्रेस ने क्या दिया। इसका आकलन वह खुद कर सकती है। हमने किसानों के हित मे काम किया है। 15 साल के भाजपा शासन में शून्य प्रतिशत पर लोन दिया। हमने सपोर्ट प्राइज के माध्यम से किसानों की उपज खरीदी। अगले 5 साल में हम किसानों की आय दुगुना करने की ओर बढ़ रहे हैं। भाजपा सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में लगातार काम किया है। आज प्रदेश का बच्चा मध्यप्रदेश में ही अच्छी पढ़ाई कर सकता है। यह काम शिवराज सरकार ने किया है। 1 लाख 85 हजार 464 करोड़ का बजट कर दिया है।

राहुल और कमलनाथ पर निशाना
सभा के दौरान शाह बोले कि मैं राहुल को चैलेंज करता हूं कि वे कांग्रेस की सरकार के दौरान हुए विकास और भाजपा सरकार के समय में हुए विकास पर किसी भी युवा मोर्चा के युवा से चर्चा कर लें। कमलनाथजी पूछ रहे थे कि मोदी ने जनता के लिए क्या किया, तो कमलनाथ बाबू आप आंकड़े उठाकर देख लो, मध्यप्रदेश को मोदी ने क्या दिया। मोदीजी ने बिजली, पानी, आवास, शौचालय, गैस कनेक्शन दिया। आप हिसाब मांग रहे हैं। नरसिंहपुर की जनता हमारी माई बाप है। मालिक है। हमारी संस्कृति है कि हम पाई पाई और पल पल का हिसाब देते हैं। जनता के लिए मोदी 129 योजनाएं लेकर आएं हैं। 129 योजनायें पूरे देश और गरीब के कल्याण के लिए काम कर रही हैं। पहले कमलनाथ इस बात का हिसाब दें कि कांग्रेस की 4 पीढ़ी तक क्या करती रही।

अपना हिसाब तो दो
शाह ने कमलनाथ पर प्रहार करते हुए कहा कि नरसिंहपुर के लिए भाजपा ने बहुत किया है। गन्ना की उपज का उचित दाम किसानों को मिल रहा है। आप हमारा हिसाब मांग रहे हो, आप बंटाधार की सरकार का हिसाब तो दो। कांग्रेस ने देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया। हमारे समय में सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक की और देश के जवानों की शहादत का बदला हमने लिया। पहले अमेरिका और इजराइल अपने जवानों की शहादत का बदला लेते थे। हम तीसरे ऐसे देश बने जिन्होंने अपने जवानों की शहादत का बदला लिया। मोदी की जय देश में नहीं होती, अपितु जनता की जय जयकार होती है। हमारी अर्थ व्यवस्था सुद्रढ़ हुई है। शाह ने भाजपा को एक बार आशीष देकर विजय बनाने की अपील भी जनता से की।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो