जबलपुरPublished: Sep 28, 2023 12:18:52 pm
Rahul Mishra
गढ़ा स्थित श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन छोटा मन्दिर व सराफा स्थित श्री नेमिनाथ दिगम्बर जैन पंचायती मन्दिर जिनालयों के प्रति स्थानीय जैन समाज के अलावा महाकोशल भर में श्रावकों की अगाध आस्था है।
पंचायती जैन मंदिर 4 सौ वर्ष तथा छोटा जैन मंदिर 100 वर्ष से भी पुराना
जबलपुर।
संस्कारधानी सदियों से जैन सम्प्रदाय की धार्मिक श्रद्धा का केंद्र बिंदु रही है। इसका प्रमाण हैं यहां शताब्दियों पूर्व निर्मित जिनालय। गढ़ा स्थित श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन छोटा मन्दिर व सराफा स्थित श्री नेमिनाथ दिगम्बर जैन पंचायती मन्दिर इन्ही जिनालयों में शामिल हैं। दोनो जिनालयों के प्रति स्थानीय जैन समाज के अलावा महाकोशल भर में श्रावकों की अगाध आस्था है। घने व व्यस्ततम व्यावसायिक क्षेत्रों में स्थित इन दोनों मन्दिरों में वर्ष भर जैन समाज के धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजन होते रहते हैं।
गढ़ा का छोटा जैन मन्दिर-
श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन छोटा मंदिर, गढ़ा लगभग 400 वर्ष पुराना है। यह मंदिर भावसिंह दरबारीलाल जैन द्वारा 17 वीं शताब्दी में बनवाया गया था। 1992 के भूकंप में मन्दिर का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके चलते 1997 में इसका पुनर्निर्माण किया गया। मंदिर में विराजमान भगवान आदिनाथ की प्रतिमा अति प्राचीन व दुर्लभ है। वेदी में अन्य भगवानों की प्रतिमाएं भी विराजमान हैं। हर दिन मन्दिर में अभिषेक,पूजन होता है। जैन समाज इस मंदिर को अतिशयकारी मानता है। यहां वर्ष भर धार्मिक आयोजन होते रहते हैं। दूर दूर से श्रावक दर्शन के लिए आते हैं।