scriptसैकड़ों किमी दूर मोमबत्ती की रोशनी में फूटा हाथरस की युवती की जघन्य हत्या पर गुस्सा | Anger over the heinous murder of a young woman | Patrika News

सैकड़ों किमी दूर मोमबत्ती की रोशनी में फूटा हाथरस की युवती की जघन्य हत्या पर गुस्सा

locationजबलपुरPublished: Oct 02, 2020 08:39:49 pm

Submitted by:

shyam bihari

जबलपुर में कांग्रेस और बसपा कार्यकर्ताओं, नेताओं ने घटना को बताया अमानवीय
 

सैकड़ों किमी दूर मोमबत्ती की रोशनी में फूटा हाथरस की युवती की जघन्य हत्या पर गुस्सा

congress candle

जबलपुर। उत्तर प्रदेश के हाथरस में जघन्य तरीके से मौत के घाट उतारी गई युवती को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को सिविक सेंटर में मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेस नगर अध्यक्ष दिनेश यादव ने इस घटना को अमानवीय घटना बताया। उन्होंने आरोप लगाया की प्रदेश की सरकार उस बेटी की रक्षा नहीं कर सकी। इस दौरान सेवादल नगर अध्यक्ष सतीश तिवारी, ब्लॉक अध्यक्ष आजम खान, शिव कुमार चौबे, झल्ले लाल जैन, विवेक अवस्थी, अमरीश मिश्रा, टीकाराम कोष्टा, रामदास यादव, मामूर गुड्डू रिजवान कोटि, मनोज नामदेव, इंदु सोनकर, जितेंद्र यादव, अशरफ मंसूरी मौजूद थे।
बसपा का प्रदर्शन
बहुजन समाज पार्टी ने गुरुवार को घंटाघर ओमती चौक पर उप्र के हाथरस की घटना का विरोध कर हत्यारों को फांसी देने की मांग की है। बसपा ने राष्ट्रपति के नाम पत्र एसडीएम को सौंपा। मौके पर बसपा के सेठ बालकिशन, राकेश चौधरी, ओम समद, लखन अहिरवार, राकेश समुंदरे, राकेश चक्रवर्ती, ईश्वरी बौद्ध, दिनेश कुशवाहा, संदीप सूर्यवंशी, नीरज चौधरी, चंदमणी वर्मा, जानकी प्रसाद, एनपी गौतेल, ईश्वरी बेन, मनीष चौधरी, दीपक बर्मन, गोपीचंद, भीम थे।
मुकदमे वापस करने की मांग
किसानों के हक की आवाज उठाने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लगाए गए मुकदमे वापस लिए जाएं। जबलपुर में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव भैया पवार, राष्ट्रीय सचिव बंटी सेलके व पंजाब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने किसान विरोधी केंद्र के कानून के विरोध में प्रदर्शन किया था। लेकिन, उन्हें तिहाड़ जेल में बंद कर दिया। उन पर दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएं। प्रदर्शन में रवींद्र गौतम, अमर धर्म पुरिया, संजय सोनी, बृजेश पटेल अंबिका यादव, अन्नू पटेल, आदेश चौबे, देवांश पटेरिया शामिल थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो