scriptमध्य प्रदेश हाईकोर्ट में छह नए जजों की नियुक्ति | Appointment of six new judges in Madhya Pradesh High Court | Patrika News

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में छह नए जजों की नियुक्ति

locationजबलपुरPublished: Jun 19, 2021 12:57:26 pm

Submitted by:

Hitendra Sharma

हाईकोर्ट में न्यायाधीशों के कुल स्वीकृत पदों के मुकाबले वर्तमान में पदस्थ जजों की संख्या आधे से भी कम है।

madhya-pradesh-jabalpur_high_court.jpg

जबलपुर. मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में छह नए जजों की नियुक्तिकी गई है। अनिल वर्मा, अरुण कुमार शर्मा, सत्येंद्र कुमार सिंह, सुनीता यादव, दीपक कुमार अग्रवाल व राजेंद्र कुमार वर्मा के नाम शामिल हैं। सभी वर्तमान में राज्य न्यायिक सेवा में वरिष्ठ डीजे के समतुल्य पद पर कार्यरत हैं।

Must See: हाईकोर्ट ने पूछा हीरा खदान के लिए पेड़ों की कटाई की अनुमति कैसे दी ?

भारत सरकार, काननू व न्याय मंत्रालय के अतिरिक्तसचिव राजिंदर कश्यप ने यह अधिसूचना जारी की है। इसमें इन छह नामों पर राष्ट्रपति की मुहर लगने की जानकारी दी गई है। हाईकोर्ट में न्यायाधीशों के कुल स्वीकृत पदों के मुकाबले वर्तमान में पदस्थ जजों की संख्या आधे से भी कम है। ऐसे में लम्बे समय से रिक्तपद भरे जाने की मांग उठ रही थी। इन नई नियुक्तियों के साथ हाई कोर्ट में जजों की संख्या में इजाफा हो जाएगा।

Must See: 300 आरटीआई, 800 शिकायतें के बाद कोविन वेबसाइट हिंदी में

दरअसल न्यायलयों में प्रकरणों की बढ़ती संख्या को देखते हुए मामलों की सुनवाई टलती जाती है और अधितर मामलों की सुनवाई में वर्षों लग जाते हैं। जबकि देश के न्यायलयों में न्यायाधीसों की संख्या लगभग आधी है। अगर मध्य प्रदेश उच्च न्यायलय की बात करें तो यहां स्वीक्रत न्यायाधीसों के पदों से आधी संख्या में ही पद भरे जा सके हैं। ऐसे में 6 नए न्यायधीस के पद भरने के बाद राहत मिल सकेंगी।

ट्रेंडिंग वीडियो