scriptराशिफल: पांच राशियों पर आज शनिदेव की नजर, करेंगे ये असर | Aries, Taurus, Gemini, Cancer, Leo, Virgo, Libra, Scorpio, Sagittarius | Patrika News

राशिफल: पांच राशियों पर आज शनिदेव की नजर, करेंगे ये असर

locationजबलपुरPublished: Aug 10, 2019 10:19:39 am

Submitted by:

Lalit kostha

मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या , तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ, मीन

today horoscope

Aries, Taurus, Gemini, Cancer, Leo, Virgo, Libra, Scorpio, Sagittarius

मेष-
पारिवारिक कार्यों में भागदौड़ रहेगी। सफलता से आत्म सम्मान बढ़ेगा। तेल-तिलहन में निवेश से लाभ होगा। संतान के कारण चिंता तथा तनाव रहेंगे।
वृषभ-
आप जो सोचते हैं वह करते नहीं। पहले अपने आपको व्यवस्थित करें। छोटी मानसिकता से आप कभी आगे नहीं बढ़ सकते है। रोजगार के प्रयास सफल रहेंगे।
मथुन-
अपनी चिंता के कारण आप दूसरों पर अपना क्रोध क्यों निकालते हैं। शांत रहे। व्यय वृद्धि से तनाव रहेगा। अकारण झंझटों से दूर रहें।
कर्क-
दिन अनुभव पूर्ण रहेगा। जीवनसाथी के साथ मतभेद संभव है। बकाया वसूली होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। फालतू खर्च होगा, विवाद न करें।
सिंह-
अपनी संगत बदले आपका संसार बदल जायगा। अपने आप को सही साबित करने में बड़ी मेहनत करनी होगी। थकान व अस्वस्थता रहेगी। व्यावसायिक नई योजना लागू होगी।

 

कन्या –
दिन की शुरुआत में रुक-रुक कर कार्य होंगे। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखे। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। नेत्र पीड़ा संभव है।

Aries

तुला-
संतान के विवाह मामलों में शीघ्र न करें। गलत निर्णय जीवन बदल सकता है। जोखिम भरे कार्य टालें। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें।
वृश्चिक-
जीवनसाथी के साथ विवाद संभव है। गृहस्थी के मामले आपसी सहमति से हल होंगे। मांगलिक कार्य की बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी।
धनु-
संतान की जरूरत पूरी करना अच्छी बात है पर उनकी जिद जायज हो। आपकी निर्णय शक्ति बहुत कमजोर है। इसीलिए आप पिछड़ रहे हैं।
मकर-
दूसरों की मजबूरी को समझे और सहयोग करे। क्रोध की अधिकता से आप अशांत रहेंगे। पिता से मतभेद खत्म होंगे। नए कारोबार में जानकारी लेकर ही निवेश करें।
कुम्भ-
कोई चौकाने वाले समाचार मिल सकते हैं। मनचाही नौकरी के लिए प्रयास अधिक करना पड़ सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें।
मीन-
व्यापार में परिश्रम अधिक और लाभ कम होगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे जो आपके बने बनाए कार्य बिगाड़ सकते है।सूझ-बूझ से धनलाभ होगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो