scriptArmy day: राजपथ पर परेड में अपना शौर्य दिखाएंगे इस शहर से प्रशिक्षित जवान | Army day special | Patrika News

Army day: राजपथ पर परेड में अपना शौर्य दिखाएंगे इस शहर से प्रशिक्षित जवान

locationजबलपुरPublished: Jan 15, 2020 07:01:51 pm

Submitted by:

reetesh pyasi

गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होंगे थल सेना के जवान
 

 Parade on Rajpath

Parade on Rajpath

जबलपुर। शहर में सैन्य संस्थानों में प्रशिक्षित थल सेना के जवान दिल्ली में राजपथ पर 26 जनवरी के दिन गणतंत्र दिवस परेड में अपना शौर्य और पराक्रम दिखाएंगे। वन सिग्नल टे्रनिंग सेंटर (वनएसटीसी) के अधिकारी और जेसीओ व जवानों का दल इसमें भागीदारी कर रहा है। यहां प्रशिक्षित जवान हर मोर्चे पर दुश्मन पर हावी रहा। शांति सेना हो या पाकिस्तान और चीन के साथ युद्ध। सैन्य प्रशिक्षण संस्थानों में प्रशिक्षित जवानों ने देश का मस्तक ऊंचा किया है।
वन-एसटीसी के जवानों को मिला अवसर
गणतंत्र दिवस में इस साल वन एसटीसी के जवानों को राजपथ में होने वाली परेड में शामिल होने का अवसर मिला है। वे अपने शौर्य और अनुशासन का प्रदर्शन करेंगे। 215 से ज्यादा सदस्यों वाले दल में तीन सैन्य अफसर, 10 जेसीओ और सेना के जवान शामिल हैं।
अभ्यास में जुटा दल, धनुष तोप भी होगी शामिल
यह दल बीते कुछ दिनों से दिल्ली में अभ्यास में जुटा है। गणतंत्र दिवस परेड में गन कैरिज फैक्ट्री (जीसीएफ) में बनी और 38 किमी की दूरी तक निशाना साधने वाली 155 एमएम 45 कैलीबर धनुष तोप भी शामिल हो रही है। यह तोप भी थलसेना का बेहद अहम हथियार है।
शहर के सैन्य संस्थानों पर एक नजर
सेना के तीन प्रशिक्षण संस्थान।
हर साल दो से तीन हजार जवान तैयार।
मप्र-छग का भर्ती मुख्यालय
हर साल तीन हजार से ज्यादा भर्ती।
मध्यभारत एरिया का हेडक्वार्टर
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो