scriptसेना के जवान ने एके -47 से खुद को गोली मारी, अस्पताल में मौत | Army jawan shot himself with AK-47, died in hospital | Patrika News

सेना के जवान ने एके -47 से खुद को गोली मारी, अस्पताल में मौत

locationजबलपुरPublished: Nov 08, 2019 12:16:14 am

Submitted by:

santosh singh

Army jawan shot himself:हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले का रहने वाला था जवान, आत्महत्या के कारणों का पता नहीं

Army jawan Pramesh Singh

Army jawan Pramesh Singh

जबलपुर. जम्मू एंड कश्मीर रायफल रेजीमेंटल सेंटर (जैक आरआरसी) में पदस्थ हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला निवासी प्रमेश सिंह (31) ने गुरुवार सुबह नौ बजे खुद को एके-47 सर्विस रायफल से गोली मार ली। उसे सेना अस्पताल ले जाया गया, जहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। केंट पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर पीएम कराने के बाद शव को सेना के सुपुर्द कर दिया। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।

 AK-47 service rifle
IMAGE CREDIT: patrika

सुबह नौ बजे खुद को मारी गोली
टीआई केंट विजय तिवारी ने बताया कि जैक आरसीसी में प्रशिक्षण बटॉलियन के कर्नल चरनप्रीत सिंह की ओर से सूबेदार राजकुमार ने दोपहर 1.30 बजे सूचना दी। प्रमेश 12 साल पहले सेना में भर्ती हुआ था। जुलाई 2019 में ट्रांसफर के बाद जबलपुर स्थित जैक आरसीसी में इंस्ट्रक्टर के पद पर पदस्थ था। गुरुवार सुबह नौ बजे बैरक नम्बर पी/192 से फायर की आवाज सुनकर अन्य जवान पहुंचे तो प्रमेश लहूलुहान पड़ा था।

AK 47 shot
IMAGE CREDIT: patrika

छाती चीरकर निकल गई मैगजीन
पास ही में उसकी एके-47 सर्विस रायफल पड़ी थी। मैगजीन छाती को चीरकर निकल गई थी। उसे गम्भीर हालत में एमएच (सेना अस्पताल) ले जाया गया, जहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। उसके परिजन को सूचना देने के बाद जैक आरसीसी की एक टीम शव लेकर हिमाचल प्रदेश के लिए रवाना हुई।
..वर्जन…
जैक आरआरसी के जवान प्रमेश सिंह ने खुद को सर्विस रायफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के कारण का पता नहीं चल सका है। सर्विस रेकॉर्ड सहित अन्य डिटेल्स सेना के अधिकारियों से मांगी गई है।
अमित सिंह, एसपी, जबलपुर

 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो