script‘आर्ना’ ने ठाना कोरोना को हराना | 'Arna' deside to defeats Corona | Patrika News

‘आर्ना’ ने ठाना कोरोना को हराना

locationजबलपुरPublished: Apr 09, 2020 05:50:57 pm

Submitted by:

manoj Verma

मुफ्त में बांटा जा रहा फेस मास्क, घर में महिलाओं का गु्रप तैयार कर रहा रोज 150 मास्क
 

defeats Corona

मुफ्त में बांटा जा रहा फेस मास्क, घर में महिलाओं का गु्रप तैयार कर रहा रोज 150 मास्क

जबलपुर । कोरोना वायरस से बिगड़ते हालात को देखते हुए शहर की संस्था ‘आर्ना फाउंडेशन’ ने संक्रमण से बचने के लिए लोगों को जागरूक करते हुए मुफ्त में मास्क और सेनीटाइजर बांटना शुरू कर दिया है। महिलाओं का यह ग्रुप घर में ही मास्क और सेनीटाइजर तैयार कर रहा है। रोजाना करीब 150 मास्क तैयार करके जरूरतमंद और गरीब लोगों को बांटा जा रहा है। संस्था का कहना है कि स्वत: कलेक्शन और लोगों से मिलने वाली मदद से संस्था के सेवावीर गरीबों तक भोजन भी पहुंचा रहे हैं।
देश को लॉकडाउन हुए ग्यारह दिन हो चुके हैं। लोग घरों में बंद हो गए हैं। आवश्यक वस्तुओं के लिए ही लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं। ऐसे समय में एहतिहात बरतना बहुत जरूरी है, जिसके लिए फेस मास्क और सोशल डिस्टेंस बनाया रखना जरूरी है। ऐसे हालात के मद्देनजर सामाजिक संस्था आर्ना फाउंडेशन ने लोगों को जागरूक करते हुए फेस मास्क दे रही है। इसके साथ ही होममेड सेनीटाइजर भी सार्वजनिक स्थानों तक पहुंचा रहे हैं।
कपड़े की मिल रही मदद

संस्था की सेवावीर महिला सदस्य घरों में मास्क तैयार कर रही हैं। मास्क के लिए कपड़ा और धागा सदस्यों की ही टीम ला रही है। इसमें संस्था को मदद करने वाले थोक कपड़ा व्यवसायी भी मास्क के लिए कपड़ा दे रहे हैं। कपड़ा मिलने के साथ ही ये महिलाएं घरों में मेहनत करके मास्क बनाती है और उसने अन्य सदस्य गरीब और जरूरतमंदों तक यह पहुंचा रहे हैं।
सेनीटाइजर तैयार

संस्था में विशेषज्ञ की सलाह पर होम सेनीटाइजर तैयार किया गया है। इसे डिटॉल बेस से तैयार किया गया है। यह सेनीटाइजर सडक़ों के किनारे बैठने वाले लोगों और राहगीरों के इस्तेमाल के लिए सार्वजनिक जगहों पर रखा जा रहा है ताकि इसके प्रभाव से वायरस का संक्रमण रुक सके।
हम और हमारी सेवावीर प्रतिदिन करीब 150 मास्क तैयार कर रही हैं। अभी तक हम करीब एक हजार से ज्यादा मास्क बांट चुके हैं। हमारी कोशिश यही है कि किसी भी तरह कोरोना का संक्रमण रुके।
– दीपमाला केशरवानी, आर्ना फाउंडेशन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो