scriptग्वारीघाट थाने से फरार हुआ शेरू इस हालत में हुआ गिरफ्तार | Arrested sheroo | Patrika News

ग्वारीघाट थाने से फरार हुआ शेरू इस हालत में हुआ गिरफ्तार

locationजबलपुरPublished: Mar 18, 2019 02:19:31 am

Submitted by:

santosh singh

ग्वारीघाट से एक मार्च की रात में दो पुलिस कर्मियों के तीन मोबाइल लेकर भाग था

arrested

जिला बदर का आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर. ग्वारीघाट थाने से एक जनवरी की रात को हथकड़ी खिसकाकर फरार हुए जिला बदर के आरोपी को पुलिस ने 15 दिन बाद ढूंढ निकाला। शनिवार देर रात ग्वारीघाट पुलिस ने आकाश गंगा वाली गली में एक मकान में सोते समय शेरू उर्फ उत्तम अहिरवार को दबोच लिया। पुलिस ने उसके पास से बम भी जब्त किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बम विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की भी कार्रवाई की है।
टीआइ ग्वारीघाट प्रीति तिवारी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पोलीपाथर निवासी शेरू को दबोचा गया। वह पुलिस को देखकर भागने की कोशिश कर रहा था। उसकी निशानदेही पर दो पुलिस कर्मियों के चुराए गए तीनों मोबाइल भी जब्त कर लिए हैं।

जिले में ही घूमते रहा शेरू
पूछताछ में शेरू ने बताया कि वह थाने से फरार होने के बाद वन अनुसंधान परिसर में घूमता रहा। इसके बाद पनागर क्षेत्र में चला गया था। इसी तरह वह इधर-उधर छिपता फिर रहा था।

122 सीआरपीसी में छह महीने के लिए जेल में निरुद्ध
टीआइ प्रीति तिवारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ 122 सीआरपीसी की कार्रवाई करते हुए एसडीएम मनीषा वास्कले की कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे छह महीने के लिए जेल में निरुद्ध करने के आदेश जारी किए गए हैं।

ये थी घटना-
एक मार्च को ग्वारीघाट पुलिस ने जिला बदर के आरोपी शेरू को दबोचा था। रात में हवलदार सुरेश कुमार और आरक्षक मुकेश की कस्टडी में उसे मुंशी मददगार वाले कमरे में रखा गया था। देर रात दोनों पुलिस कर्मी सो गए तो वह हथकड़ी खिसकाकर दोनों पुलिस कर्मियों के तीन मोबाइल चुराकर फरार हो गया था। दो मार्च की सुबह छह बजे उसके गायब होने की सूचना मिली। प्रकरण में प्रभारी टीआइ हेमंत यादव को लाइन हाजिर जबकि दोनों पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया था।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो