जबलपुरPublished: Nov 21, 2023 02:32:32 pm
Lalit kostha
#ASHA_workers : फर्जी आशा कार्यकर्ताओं को भुगतान, कब होगी जांच
जबलपुर. स्वास्थ्य विभाग में शहरी आशा कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहन राशि के भुगतान में हेरफेर और 45 आशा कार्यकर्ताओं के नाम गायब होने के मामले में एक साल बाद भी जांच नहीं हो सकी। शहरी आशा कार्यकर्ताओं के नाम पोर्टल से गायब होने के मामले की जांच डायरेक्टर एनएचएम के पत्र के बाद नवंबर 2022 में शुरू हुई थी। प्रभार देख रही जिला स्वास्थ्य अधिकारी व शहरी आशा की नोडल अधिकारी का जबलपुर से तबादला कर दिया गया। जबकि, एपीएम सहित अन्य अभी जांच के दायरे में हैं।