scriptआप अच्छे हैं… लेकिन सामने वाले को बंटाढार कहने से बच सकते हैं नेताजी! | assembly by-election and both Rajya Sabha seatsclaimed victory | Patrika News

आप अच्छे हैं… लेकिन सामने वाले को बंटाढार कहने से बच सकते हैं नेताजी!

locationजबलपुरPublished: Jun 06, 2020 12:09:02 am

Submitted by:

shyam bihari

मप्र विधानसभा उपचुनाव और दोनों राज्यसभा सीटों पर जीत का दावा किया प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने, विपक्ष ने कहा अति उत्साह में हैं
 
 

VD Sharma

VD Sharma

जबलपुर। हाल ही में मप्र भाजपा इकाई के अध्यक्ष वीडी शर्मा जबलपुर आए थे। कुछ व्यक्तिगत आयोजनों में शामिल हुए। लेकिन, राजनीतिक बयानबाजी भी खूब की। प्रदेश में सरकार बनने के बाद से वे उत्साह में हैं। इसलिए जो कुछ बोलते हैं हाजिरजवाबी की श्रेणी में आ जाता है। जबलपुर में कुछ लोगों ने पूछा कि राजनीतिक हालात क्या हैं? इस पर उन्होंने कहा कि ‘प्रदेश में होने वाले विधानसभा उपचुनाव और दोनों राज्यसभा सीट पर भाजपा जीतेगी। कांग्रेस के नेता कुछ भी बयानबाजी करें, लेकिन हकीकत यही है कि राज्य में उसके पास प्रभावशाली नेता नहीं हैं। कमलनाथ जनता के नेता नहीं हैं। दूसरे मिस्टर बंटाधार हैं, जिनके बारे में सब जानते हैं।Ó इस बयान के बाद राजनीतिक समीक्षकों का कहना है कि वीडी शर्मा उत्साह में हैं। अच्छी बात है। लेकिन, कमलनाथ को बंटाढार कहने से बच सकते हैं। वे क्या हैं, इसे तो जनता समझती ही है।

केंद्र का कार्यकाल उपलब्धियों से भरा
वीडी शर्मा ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के पहले एक साल का कार्यकाल ऐतिहासिक व उपलब्धियों से भरा है। कोरोना महामारी पर उन्होंने कहा कि दुनिया के समृद्ध देशों में बड़ा नुकसान पहुंचा है, लेकिन समय पर देश में लॉकडाउन का निर्णय लेकर प्रधानमंत्री ने देश को बचाया। अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए आर्थिक सुधार भी किए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि केंद्र सरकार के एक साल के कार्यकाल का लेखा-जोखा आमजन तक पहुंचाने के लिए वर्चुअल रैली व कॉन्फ्रेंस करेंगे। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 10 जून को 50 हजार लोगों से जुड़कर वर्चुअल रैली को सम्बोधित करेंगे। इस दौरान नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर, ग्रामीण अध्यक्ष रानू तिवारी, विधायक अजय विश्नोई, अशोक रोहाणी, नंदनी मरावी, अभिलाष पांडे, शरद जैन, अंचल सोनकर, हरेंद्रजीत सिंह बब्बू, प्रतिभा सिंह, स्वाति गोडबोले आदि उपस्थित थे।
सौंपा ज्ञापन
जबलपुर के आईएसबीटी बस ऑपरेटर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के जरिए एसोसिएशन के अध्यक्ष कमल किशोर तिवारी, वीरेंद्र साहू, बच्चू रोहाणी, शंकर दयाल शर्मा, महेंद्र चौधरी, नसीम बेग व संजय शर्मा समेत अन्य ने मांग की कि लॉक डाउन अवधि का टैक्स माफ हो व बीमा अवधि बढ़ाई जाए। प्रदेश शासन द्वारा ड्राइवर कंडक्टरों को आर्थिक सहायता दी जाए। इसके अलावा 50 प्रतिशत सवारियों का किराया सरकार दे एवं आगामी परमिट स्वीकृति पर लगे रोक लगाई जाए।

ट्रेंडिंग वीडियो